सहेली के पिता ने देखते ही बना दिया एक्ट्रेस, खूबसूरती पर गोविंदा भी थे फिदा, 42 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

90 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने गोविंदा से लेकर सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई सारे दिग्गज कलाकारों के साथ में काम किया। उनका फिल्मी करियर भी हिट रहा। इतना ही नहीं इस अभिनेत्री की खूबसूरती पर गोविंदा तक फिदा हो गए थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं नीलम कोठारी की। उन्होंने अपनी मासूमियत और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया।
नीलम कोठारी का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ और मुंबई में वह अपनी दादी से मिलने पहुंची। लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। पहली फिल्म में उन्होंने अपने पिता को बिना बताए काम किया। जब वह मुंबई अपनी दादी से मिलने आई तो पास वाले अपार्टमेंट में फिल्म निर्देशक रमेश बहल भी रहते थे। रमेश की बेटी नेहा की काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। रमेश उन दिनों फिल्म जवानी के लिए एक एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे। नेहा को देखते ही रमेश ने उन्हें फिल्म के लिए साइन किया और पहली बार एक्ट्रेस ने गोविंदा के साथ में काम किया।
बाद में नीलम कोठारी और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल के अफेयर के भी चर्च हुए। बताया जाता है कि दोनों ने तकरीबन 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और बाद में अलग हो गए। स्टारडस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नीलम कोठारी ने अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा था कि उन दोनों का रिश्ता किसी तीसरे की वजह से नहीं टूटा, बल्कि उन दोनों ने अपनी मर्जी से इस रिश्ते को खत्म किया था।
हालांकि नीलम और गोविंदा ने भी काफी बेहतरीन काम किया है। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुआ करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने यह भी कहा था कि जब उन्होंने नीलम कोठारी को पहली बार देखा तो वह बिल्कुल हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस बिल्कुल परी की तरह नजर आ रही थी। गोविंदा तो नीलम को लेकर काफी सीरियस भी थे। एक्टर तो उनसे शादी भी करना चाहते थे। हालांकि इससे पहले ही उनके जीवन में सुनीता आ गई। नीलम कोठारी की पहली शादी नहीं चल पाई और 42 साल की उम्र में उन्होंने काफी लंबे समय तक समीर सोनी को डेट करने के बाद शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications