Kapoor's Bahu: रॉयल फैमिली से है कपूर खानदान की ये बहू, की थी दूसरी शादी और फिर...

Kapoor family, Neela Devi Gohil

तस्वीर में नजर आ रही हसीना को देखकर इस बात का अंदाज़ बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है कि यह किसी रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती है। इस तस्वीर में एक सादगी भी देखी जा सकती है। तस्वीर में नजर आ रही महिला ने हमेशा अपने परिवार को अपने जीवन में तवज्जो दी। यहां पर हम कपूर खानदान के बेटे राज कपूर के भाई शम्मी कपूर के बारे में बात करने वाले हैं। उनकी शादी साल 1955 में गीता बाली के साथ हुई। लेकिन बीमारी के चलते गीता बाली का साल 1965 में निधन हो गया। दोनों के दो बच्चे भी हुए।

गीता बाली के निधन के बाद पूरी तरह टूट गए थे शम्मी

गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर पूरी तरीके से टूट गए थे। उनका दिल तो टूट ही था लेकिन इसके अलावा करियर भी उनका काफी ज्यादा प्रभावित हो गया था। बाद में उनके जीवन में नीला देवी गोहिल आई। शम्मी कपूर ने नीला देवी से 27 जनवरी साल 1969 में शादी रचाई। यह उनकी जिंदगी का सबसे अहम फैसला माना जाता है। नीला देवी गुजरात के रॉयल फैमिली से ताल्लुकात रखती हैं। उनके परिवार ने लंबे वक्त तक भावनगर, गुजरात पर शासन किया। नीला देवी का जन्म साल 1941 में हुआ। उनके पिता आर्मी में थे और आज भी भावनगर में उनका महल मौजूद है। नीला देवी के एक भाई और एक बहन भी है। खबरों के अनुसार शमी की दोस्ती नीला के भाई से हो गई थी और इसके चलते उनकी मुलाकात नीला देवी से हुई थी।

नीला देवी ने मां ना बनने का लिया था फैसला

शम्मी कपूर से शादी के बाद में नीला देवी ने अपनी पूरी जिंदगी उनके परिवार के लिए गुजार दी। नीला देवी ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा फैसला लिया और मां नहीं बनी। उन्होंने गीता बाली के दोनों बच्चों की बिल्कुल एक सगी मां की तरह परवरिश की। एक इंटरव्यू के दौरान नीला देवी ने बताया था कि उन्होंने मां ना बनने का फैसला खुद लिया था। शम्मी कपूर या फिर उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई भी दबाव नहीं दिया गया था।

नीला ने मां की तरह रखा सौतेले बच्चों का ध्यान

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने एक बार ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि "हमें पापा की दूसरी शादी के दिन तक कुछ भी अता पता नहीं था। उनकी शादी हो गई और शाम को आकर उन्होंने हमें बताया कि यह तुम्हारी मां है। उस वक्त मैं सिर्फ 13 साल का था और उन्होंने मेरा और मेरी बहन कंचन का हमेशा बहुत ही अच्छे तरीके से मां की तरह ध्यान रखा।"

More from Filmibeat

Read more about: kapoor family neela devi gohil
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X