शादीशुदा प्रभु देवा के प्यार में पागल थी ये टॉप एक्ट्रेस, पत्नी को रिश्वत देने के लिए थी तैयार!

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नयनतारा 39 साल की हो चुकी है। इसी के अलावा वह साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक पर आज के वक्त पर राज कर रही है। उनकी खूबसूरती के अलावा उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आई। पापुलैरिटी के मामले में उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु और रश्मिका मंदाना जैसी मशहूर अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रभु देवा के प्यार में पड़ गई थी नयनतारा
नयनतारा जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है उसे कहीं ज्यादा वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। कुछ खबरों के अनुसार एक वक्त हुआ करता था जब वह मशहूर डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा के प्यार में पड़ गई थी। यहां तक की बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने प्रभु देवा से शादी करने के लिए उनकी पत्नी को रिश्वत तक देने की कोशिश की थी।
प्रभु देवा की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान
प्रभु देवा और नयनतारा के रिश्ते को लेकर फिल्मी गलियारों में खूब जमकर बातें होती हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन नयनतारा तो प्रभु देवा के प्यार में हर हद पार करना चाहती थी। वह पूरी तरीके से प्रभु देवा के प्यार में दीवानी हो गई थी। लेकिन पहले से ही शादीशुदा डांस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर की जिंदगी में इसके चलते तूफान आ गया। जब उनके कैंसर से पीड़ित बेटे की मौत हुई तो उसके बाद में उनकी जिंदगी में नयनतारा आई।
हर हद पार करने को तैयार थी नयनतारा
इंटरव्यू के दौरान प्रभु देवा की पत्नी ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि एक वक्त पर नयनतारा ने उनके पति से दूसरी शादी करने की परमिशन मांग ली थी। जिसके चलते प्रभु देवा की पत्नी ने नयनतारा पर गंभीर आरोप लगा दिए थे। खबरों के अनुसार नयनतारा ने प्रभु देवा को पाने के लिए हर हद पार कर दी थी। इसी के चलते उन्होंने प्रभु देवा की पत्नी को रिश्वत तक देने की कोशिश कर दी थी।
नयनतारा ने प्रभु देवा की पत्नी को दी थी रिश्वत
अफवाह तो यह भी आई थी कि डायरेक्ट से शादी रचाने के लिए नयनतारा ने उनकी पत्नी को 3 करोड़ रुपए, 85 लाख का नेकलेस, यहां तक कि कुछ सोने के सिक्के भी दे दिए थे। जिससे कि वह प्रभुदेवा से शादी कर सके।हालांकि कभी भी इन खबरों के पीछे की सच्चाई पूरी तरीके से सामने नहीं आ पाई। इतना ही नहीं प्रभु देवा और उनकी पत्नी का तलाक भी हो गया था। जिसके चलते प्रभु देवा को अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता के रूप में 10 लाख रुपए देने पड़े। तलाक होने के बावजूद भी नयनतारा और प्रभु देवा का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।


Click it and Unblock the Notifications














