..................... Nayanthara was born in a Christian family and then changed religion, started her career as a TV host. - Hindi Filmibeat

धर्म परिवर्तन करने वाली ये हसीना, आज हैं करोड़ो की मालकिन... दीपिका-ऐश्वर्या सबको छोड़ चुकी पीछे

Nayanthara

आज हम आपको एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। लेकिन अचानक से उन्हें एक मलयालम फिल्म के लिए ऑफर आया। इस फिल्म में अच्छी खासी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। इस फिल्म में काम करने के बाद में इस एक्ट्रेस को बड़े सितारों के साथ में एक्टिंग करने के कई ऑफर आने लग गए। लेकिन आज के वक्त में यह हसीन दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी टक्कर देती है। लोग उन्हें लेडी सुपरस्टार भी कहते हैं।

नयनतारा ने बदला था धर्म

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के बारे में। उनको साल 2018 की फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शुमार किया गया था। बता दे की नयनतारा का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ। बाद में उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया। साल 2011 में चेन्नई के एक आर्य समाज मंदिर में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। उनका धर्म परिवर्तन का एक प्रमाण पत्र भी मिला। जिसमें उनका स्टेज नाम नयनतारा ही आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया।

शाहरुख खान के साथ किया बॉलीवुड डेब्यू

नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के एक खास गाने में परफॉर्म करने का मौका मिला। लेकिन इस ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में शाहरुख खान के ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए नयनतारा ने 11 करोड रुपए की फीस ली है। वह साउथ सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ है प्रोड्यूसर

39 साल के नयनतारा ने मलयालम फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2011 में उन्होंने फिल्म श्री राम राज्यम में काम किया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला लिया। नयनतारा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने लिप बाम कंपनी में निवेश किया हुआ है।

सरोगेसी से बनी जुड़वा बच्चों की मां

इसी के अलावा नयनतारा ने हाथ पर प्रभु देवा के नाम का टैटू भी गुदवा रखा है। लेकिन ब्रेकअप होने के बाद में इसको बदलवा दिया गया था। साल 2022 में नयनतारा ने डायरेक्ट विग्नेश शिवन के साथ में शादी रचा ली थी। सरोगेसी की सहायता से नयनतारा दो जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी है और इसके लिए उन्हें काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Read more about: nayanthara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X