न्यूज़ चैनल में एंकरिंग करती थीं नयनतारा, पुराना वीडियो देख ठनका लोगों का दिमाग

नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी देखा गया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है और आपको बता दें कि अब उनका एक पुराना वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह एक टीवी शो में एंकरिंग करते हुए नजर आई।
फिल्मों से पहले एंकरिंग किया करती थी नयनतारा
वायरल हो रहे वीडियो में नयनतारा का एक अलग लुक देखा जा रहा है और आपको बता दें कि वह मलयालम भाषा में बोलती हुई दिखाई दी। माथे पर उन्होंने छोटी सी बिंदी लगाई हुई है, सिंपल मेकअप और प्रिंटेड ब्लैक एंड रेड कपड़ों में उनको पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। फिल्मों में आने से पहले वह टीवी शो 'चामायम' में एंकरिंग किया करती थी।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया एक्टिंग करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नयनतारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'मनासिनक्करे' से की थी। उसे वक्त वह कॉलेज में हुआ करती थी बाद में नयनतारा ने तमिल सिनेमा में साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'अय्या' और तेलुगू सिनेमा में साल 2006 में फिल्म 'लक्ष्मी' से डेब्यू कर लिया था। लेकिन आज के वक्त में नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कही जाती हैं।
नयनतारा के ट्रांसफार्मेशन पर उठे सवाल
नयनतारा का यह पुराना वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। 38 साल की मशहूर अभिनेत्री का ट्रांसफार्मेशन देखकर हर कोई उन पर सवाल उठा रहा है। कुछ लोगों को तो यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वह सच में नयनतारा ही है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह बहुत अलग दिख रही है। एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पैसा सब बदल देता है। अन्ना यूज़र ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि अब यह पूरी तरीके से बदल गई है।
नयनतारा का वर्कफ्रंट
अगर हम नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें जल्दी ही फिल्म कन्नप्पा में देखा जाने वाला है। इतना ही नहीं वह इस फिल्म में 16 साल के बाद प्रभास के साथ में काम करने वाली है। फिल्म के दौरान दोनों शिव और पार्वती की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दे कि यह है फिल्ममेकर विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट होने वाला है। इस फिल्म का डायरेक्शन मुकेश सिंह करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications

