आलिया-दीपिका नहीं बल्कि दो जुड़वा बच्चों की मां है ये टॉप हसीना, 39 साल की उम्र में एक फ़िल्म का लेती हैं करोड़ो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाएं ऐसी हैं जो कि अपनी खूबसूरती के अलावा एक्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नयनतारा की। बता दे कि उनकी उम्र 39 साल की हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनका असली नाम क्या है। दरअसल नयनतारा का असली नाम डायना मरिअम कुरियन है।
क्रिश्चियन परिवार में जन्मी थी नयनतारा
डायना मरिअम कुरियन का जन्म एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ और उन्होंने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो हिंदू धर्म अपना लिया। जिसके चलते अब उनको उनके नए नाम से ही पहचाना जाता है। उन्होंने अपना नाम बदलकर नयनतारा रख लिया और आज वह हर दिल पर राज करती हैं। उन्होंने साउथ के एक मशहूर डायरेक्टर से हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ने 600 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया।
नयनतारा ने हिंदू धर्म अपनाकर बदला था नाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नयनतारा ने अगस्त 2011 में आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया था और उनका नाम बदलकर नयनतारा रख लिया गया था। इसके बाद में उन्होंने जून साल 2022 में डायरेक्ट विग्नेश शिवन के साथ में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई थी। लेकिन पिछले साल ही अक्टूबर में सरोगेसी की सहायता से उन्होंने मां बनने का फैसला लिया। एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चे हुए और सरोगेसी को लेकर वह काफी ट्रोल भी हुई।
नयनतारा ने फिल्म जवान के लिए 11 करोड़ की ली थी फीस
नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 11 करोड़ की फीस ली और वह साउथ की सबसे महंगी हसीनों में शुमार है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि सामंथा रुथ प्रभु और अनुष्का शेट्टी जैसी अभिनेत्रियां 10 करोड़ तक की फीस लेती है।
तगड़ी बन चुकी है नयनतारा की फैन फॉलोइंग
इसी के अलावा आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए 12 करोड रुपए की फीस ली थी और दीपिका पादुकोण ने फिल्म पठान के लिए 15 करोड रुपए की फीस ली थी। नयनतारा की बेहद ही तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है।


Click it and Unblock the Notifications