एक वक़्त पर था नक्सली, फिर हुई श्रीदेवी से शादी, पहली फिल्म से ही बना सुपरस्टार बना ये बच्चा

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड के सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सेलिब्रिटी की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जो कि अपने समय का नक्सली हुआ करता था. इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा बॉलीवुड का एक बड़ा हीरो बना और कहा जाता है कि इन्होंने शादीशुदा होते हुए भी श्रीदेवी से शादी रचा ली. यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का डिस्को डांसर भी कहा जाता है.
मिथुन चक्रवर्ती ने 350 से भी ज़्यादा फिल्मों में किया है काम
अगर आप फिर भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती हैं. उनका जन्म 16 जून 1950 में हुआ और उन्होंने अपने पूरे करियर में 350 फिल्मों से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. कहा तो यह भी जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती, हेलेन के असिस्टेंट भी रह चुके हैं. 80 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर गाने पर जबरदस्त डांस कर एक अलग ही लोकप्रियता हासिल की. तभी से उन्हें डिस्को डांसर के नाम से जाना जाने लगा. एक्टर ने पुणे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सेट एक्टिंग में बारीकियां सीखी. जिसके बाद में 1976 में फिल्म 'मृगया' से बॉलीवुड में एंट्री मारी और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया था.
मिथुन चक्रवर्ती की लगातार 33 फ़िल्में हुईं फ्लॉप
लेकिन मिथुन चक्रवर्ती के करियर में सबसे बुरा दौर तब आया जब 1993 से लेकर 1998 में सभी फिल्में एक्टर की फ्लॉप हो गई. एक्टर की लगातार 33 फिल्में फ्लॉप हुई और उनके स्टारडम पर काफी ज्यादा असर पड़ा. इतना ही नहीं मिथुन चक्रवर्ती का नाम कई सारी बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ में भी जोड़ा गया. जिसमें रंजीता, सारिका और योगिता बाली जैसी अभिनेत्रियां थी. लेकिन सबसे ज्यादा श्रीदेवी के साथ उनके अफेयर के चर्चे रहे.


Click it and Unblock the Notifications