..................... कभी केमिस्ट तो कभी वाचमैन की नौकरी की.. आज है इंडस्ट्री का सबसे दमदार एक्टर, नाम जानकर लगेगा झटका Nawazuddin Siddiqui worked as a watchman, the actor's career journey is full of struggle - Hindi Filmibeat

कभी केमिस्ट तो कभी वाचमैन की नौकरी की.. आज है इंडस्ट्री का सबसे दमदार एक्टर, नाम जानकर लगेगा झटका

nawazuddin siddiqui

इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनको अपनी पहचान पाने के लिए कई सालों तक संघर्ष करना पड़ा है। आज ऐसे ही सितारे को लेकर चर्चा हो रही है जिसने काफी मेहनत के बाद छोटे मोटे रोल पाए लेकिन किसी तरह की कोई पहचान नही बनी। इस एक्टर ने केमिस्ट के यहां काम किया और वाचमैन की नौकरी भी की।

तमाम संघर्षों के बाद अपने टैलेंट के दम पर उन्होने अपना नाम दुनिया को बता दिया। हम बात कर रहे हैं शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। जी हां, ये वही एक्टर हैं जो कि आज बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। नवाजु्द्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनको आप कोई भी रोल दो वो शानदार तरीके से करते हैं।

कैसी थी नवाज की शुरुआती जिंदगी

यूपी के मुजफ्फरनगर में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्दीकी आठ भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। नवाज़ुद्दीन ने युवावस्था उत्तराखंड में बिताई, और रसायन विज्ञान में विज्ञान स्नातक के साथ स्नातक होने के बाद, नवाज़ुद्दीन ने अपने परिवार का समर्थन करने का फैसला किया।

सबसे पहले, नवाज़ुद्दीन ने एक रसायनज्ञ के रूप में काम किया। एक साल बाद, नवाजुद्दीन अभिनय के अपने सपने को आगे बढ़ाने और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एनएसडी से निकलकर मुंबई जाकर संघर्ष करना शुरु कर दिया। उनको सरफरोश, तलाश और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में देखा गया था। हालांकि उनको किसी ने पहचाना नहीं है।

अब हैं बहुत बड़े एक्टर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब बड़े अभिनेता हैं और उन्होने इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है। किक के बाद वो बड़े स्टार बन गए थे क्योंकि सलमान खान के साथ मुख्य विलेन की तरह अभिनेता नजर आए थे। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। उनकी पत्नी से उनका विवाद जगजाहिर है। फिलहाल अभिनेता कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X