इस दिग्गज अभिनेता को Kangana Ranaut संग काम करने पर खाता था खौफ, बोले- 'उनके साथ काम करना...'

Nawazuddin Siddiqui, Kangana Ranaut

Nawazuddin Siddiqui Afraid To Kangana Ranaut: कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दे कि हर कोई उनका बेबाक अंदाज पसंद करता है। कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसे कंगना रनौत से बहुत ही ज्यादा डर लगता है।

दरअसल, आपको बता दें कि साल 2023 में कंगना रनौत के डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर में बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर के अलावा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। हालांकि इस फिल्म के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत के साथ काम करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत के साथ में अपना वर्क एक्सपीरियंस साझा करते हुए बताया कि " कंगना के साथ में काम करने में काफी मजा आया। वह बेहद ही कमाल की लड़की है।" लेकिन जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सवाल किया गया कि उनके साथ में काम करना मुश्किल है? जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि "वह मेरी प्रोड्यूसर है और उनके जैसी प्रोड्यूसर्स बहुत ही कम मिलती हैं।"

बाद में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सवाल किया गया कि क्या वह कंगना के साथ में काम करने को लेकर डर गए थे? एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल भी नहीं। किस बात का डर होगा? जब बात सुनने की आती है तो आप मेरे बारे में भी कई सारी बातें सुन सकते हैं। लेकिन आपको पता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से कौन हूं।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसी इंटरव्यू के आगे कहा कि "बताया तो यह भी जाता है कि इंडस्ट्री में लोगों के कान बहुत कच्छे होते हैं, लोग जो भी कहते हैं उस पर आसानी से विश्वास कर लिया जाता है और इसमें अपनी खुद की अफ़वाहें भी जोड़ दी जाती हैं। इसीलिए जब तक आपकी किसी से भी मुलाकात नहीं होती है तब तक आपको उन बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो कि अपने कानों से सुनी हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X