Nawazuddin B'day: खूंखार विलेन, जबरदस्त हीरो.. इनके आगे सलमान-शाहरुख भी फीके, ये रहा सबूत
लुक्स के लिए कई बार रिजेक्शन झेलने और कई सालों की स्ट्रगल के बाद बॉलीवुड के इस सुपर टैलेंटेड एक्टर ने ऐसा धामाका किया कि हर कोई बस देखता रह गया। चाहे शाहरुख हों.. सलमान हों या आमिर खान सभी ने इनकी एक्टिंग का लोहा माना। यहां तक कि ऐसा वक्त भी आया जब इनके लिए रोल भी लिखे जाने लगे। हर फिल्म में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से कुछ ही सालों में ये एक्टर ऑडिएंस के दिलों पर राज करने करने लगे और ये सिलसिला कभी नहीं खत्म होने वाला मालूम होता है।
[12 साल बाद Dhamaka, अक्षय कुमार को खा जाएंगे 90s के ये सुपरस्टार, 10 तस्वीरें हैं सबूत]
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी कि.. नवाज आज 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं इस शानदार अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें। सलमान खान हों या वरूण धवन, नवाजुद्दीन जिस फिल्म में होते हैं, अपनी अदाकारी से सारी लाइमलाइट छीन ले जाते हैं।

नवाज की पॉपुलैरिटी इसी से समझ लें कि अमिताभ बच्चन ने खुद सुजॉय घोष के सामने इच्छा रखी है कि एक ऐसी फिल्म बनाएं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी को लिया जाए। गंभीर और दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन पर सुपरस्टार का टैग भले न हो, लेकिन हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि वह बॉलीवुड के एक उम्दा एक्टर हैं और आज बॉलीवुड की जान हैं। आगे जानें नवाज की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उन्हें बना दिया स्टार-


Click it and Unblock the Notifications