Nawazuddin Siddiqui की बेटी की खूबसूरती देख लोग भी हुए हैरान, दीपिका पादुकोण से कर रहे तुलना

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर है। बता दे कि जब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे तो दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में आ गई थी। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लेकिन हाल ही में 10 दिसंबर को नवाजुद्दीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को फैंस द्वारा मिला खूब प्यार
दरअसल, आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा 14 साल की हो चुकी है। उन्होंने अपनी बेटी की अलग-अलग तस्वीर और वीडियो को जोड़कर एक वीडियो तैयार किया। शोरा को वीडियो में अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी की इस वीडियो को फैंस द्वारा भी काफी प्यार मिला। इतना ही नहीं बहुत कम लोगों को पता है कि शोरा की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो चुकी है।
नवाजुद्दीन की बेटी का दिखा अलग अंदाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी बेटी शोरा को अलग-अलग लोकेशन और लुक्स में देखा जा रहा है। जिसमें कभी तो वह वैनिटी वैन के अंदर नाचती हुई नजर आई। तो कभी वह अजीबोगरीब एक्सप्रेशन देती हुई दिखाई दी। इतना ही नहीं सिंगिंग से लेकर डांसिंग और साइकिल चलाने से लेकर ट्रैवल करने तक शोरा अपने पिता नवाजुद्दीन के काफी क्लोज हैं।
नवाजुद्दीन ने बेटी को किया बर्थडे विश
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें छोटी शोरा और नवाजुद्दीन के बचपन के समय की भी कुछ पुरानी तस्वीर मौजूद है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में डुआ लीपा का गाना 'बी द वन' का इस्तेमाल किया और कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हैपिएस्ट बर्थडे शोरा। एक्टर की इस वीडियो पर फ्रेंड्स ने भी जमकर प्यार लुटाया। नवाजुद्दीन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर मशहूर सेलिब्रिटीज ने भी उनकी बेटी शोरा को जन्मदिन की बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications