मेकर्स से काम के लिए कभी भीख नहीं मांगेंगे Nawazuddin Siddiqui, बोले- 'घर-जूते बेच दुंगा...'

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेबाक एक्टर माने जाते हैं और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लेकिन अक्सर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर से एक्टर ने खुलकर बात की और यूट्यूब चैनल अनफिल्टर्ड के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्टिंग और काम को लेकर अपना पक्ष रखा।
दरअसल इस इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि "अगर ऐसा दिन आ भी जाता है जब मेरे पास में कोई काम नहीं होता, तब मेरे पास जाकर मांगने की ताकत नहीं बचेगी। मैं आपके पास आकर नहीं कहूंगा कि मुझे कम दो। मैं अपना घर, जूते या फिर सब कुछ भेज दूंगा और अपने दम पर एक फिल्म बनाऊंगा। मैं इसको लेकर काफी आश्वस्त हूं। अभिनय बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन जरूरी नहीं की फिल्मों में अभिनय किया जाए। मैं सड़कों, ट्रेन और बस में कर लूंगा।"
इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि "उन्हें काम मांगने में कोई भी अपमानजनक महसूस नहीं होता है। लेकिन फिर भी वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं सच में गुस्सा होता हूं तो हकलाहट मेरी वापस आ जाती है। यह साल 2005 और साल 2006 में चली गई थी। शायद यह सुरक्षा के चलते भी थी और फिर जब मैंने जीवन में कुछ चीजों को हासिल किया तो यह चली गई थी।"
अगर हम नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि बोलें चूड़ियां, नूरानी चेहरा, संगीन और अद्भुत जैसी फिल्मों में वह नजर आने वाले हैं। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात को भी साफ कर दिया है कि उन्हें अभिनय के लिए फिल्मों की कोई भी आवश्यकता नहीं है। वह अपनी कला का प्रदर्शन कहीं पर भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications