जब आमिर खान के सामने नर्वस हो गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, और भूल गए थे अपना डायलॉग
एक से बढ़कर एक फिल्म में काम कर चुके संजीदा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी को अपने करियर की शुरूआती फिल्म में आमिर खान का साथ मिला था। आमिर की सफल फिल्मों में से एक 'सरफरोश' में नवाजुद्दीन ने भी स्क्रीन शेयर किया है। 'सरफरोश' में नवाजुद्दिकी सिद्दिकी ने एक छोटा सा किरदार निभाया था। जिसमें उनका कुछ 40-50 सेकेंड का एक डायलॉग था। वहीं, इस फिल्म में आमिर खान एसीपी राथौड़ के किरदार में किरदार में दिखे थे।
हालांकि, आज नवाजुद्दीन सिद्दिकी आज एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं, लेकिन आपको बता दें, फिल्म सरफरोश के वक्त एक सीन के दौरान नवाजुद्दीन आमिर खान के सामने अपनी डॉयलोग को पूरी तरह भूल गए।

फिल्म में नवाजुद्दीन का एक 40-50 सेकेंड का डॉयलोग था, जिसे उन्हें एसीपी राथौड़ के सामने बोलना था। इस सीन के लिए नवाजुद्दीन को ऑडिशन भी देना था। लेकिन उन्हें किसी ने यह नहीं बताया था कि फिल्म में एसीपी राथौड़ का किरदार और कोई नहीं बल्कि आमिर खान निभा रहे हैं।
जब फाइनल ऑडिशन के लिए नवाजुद्दीन तैयार हुए तो उन्हें पता चला कि उन्हें अपना डायलॉग आमिर के सामने बोलना है। वह जैसे ही आमिर के सामने खड़े हुए, नवाजुद्दीन अपना पूरा डायलॉग भूल बस खड़े रह गए। सामने आमिर को खड़ा देख उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। ये बातें खुद नवाजुद्दीन ने मीडिया से शेयर की थी।
बहरहाल, नवाजुद्दीन सिद्दिकी को दर्शकों ने किस फिल्म से दिमाग में उतारा, यह बताना मुश्किल है। कोई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का नाम लेगा तो कोई 'कहानी'.. लेकिन बता दें, इन फिल्मों पहले भी नवाजुद्दीन दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों में दिख चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications











