..................... Nawazuddin Siddiqui revealed that he used fairness cream at his early career said i thought i was not good looking - Hindi Filmibeat

गोरा दिखने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेले पापड़, इस्तेमाल की फेयरनेस क्रीम, लोग बोलते- 'ना शक्ल, ना सूरत'

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय को लेकर हमेशा से ही पसंद किए गए। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब उनको काफी स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया कि वह खुद को गुड लुकिंग नहीं समझते थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस पर ना ध्यान देकर अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया है फेयरनेस क्रीम्स का इस्तेमाल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ बताया। इसी दौरान यह भी बताया कि वह फेयरनेस क्रीम भी इस्तेमाल करने लगे थे। लेकिन इससे उनका कोई फायदा नहीं मिला। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस पर कहा कि "मैं करियर के शुरुआती समय में अपने रंग को लेकर काफी इनसिक्योर था। मैंने काफी सारी क्रीम इस्तेमाल की लेकिन कोई फर्क नहीं दिखा। बाद में मुझे ऐसा महसूस हुआ कि ये बिल्कुल वैसे के वैसा ही है, कुछ भी नहीं बदला है।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को नहीं मानते थे गुड लुकिंग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसी इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि उनके आसपास के लोग उनको गुड लुकिंग नहीं मानते थे और इसीलिए उनको ऐसा लगने लगा कि वह अच्छे नहीं दिखते हैं। लेकिन बाद में एक्टर ने खुद को इस सोच से दूर किया और अपने में बदलाव किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस पर कहा कि मैं लंबे वक्त तक ऐसा ही मानता था कि "मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। लेकिन जब मैं बाहर निकाला तो मुझे एहसास हुआ कि मैं ठीक हूं और मेरा चेहरा भी ठीक है।"

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कॉन्फिडेंस होना है जरूरी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे यह भी कहा कि "आपके अंदर इनसिक्योरिटी आपके आसपास के रहने वाले लोगों की वजह से होती है। आप कैसे दिखते हो, इसको लेकर आपको कॉन्फिडेंट होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ये जो भी इनसिक्योरिटी आपके अंदर होती है वह आमतौर पर आपके आसपास या फिर अन्य लोगों को देखकर आती है।"

खुद को एक्टर साबित करने में लगे 10-12 साल

इसी इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर को लेकर भी बात की। उन्होंने अपनी शुरुआत कई छोटे रोल के साथ में की थी। कई सालों तक उनको लीड किरदार नहीं मिला। इस पर एक्टर ने बात करते हुए कहा कि "मुझे यह बात साबित करने में 10 से 12 साल लगे कि मैं एक एक्टर हूं। लेकिन वो अंतर हमेशा अब बना रहता है क्योंकि लोगों के मन में एक तरीके की धारणा और छवि बन जाती है। ये संघर्ष है और यह हमेशा बना रहेगा।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया कि अब लोग उनको स्वीकार करने लग गए हैं।

Read more about: nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X