..................... नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले इन फिल्मों में किया था कैमियो | Nawazuddin Siddiqui's cameos before doing Gangs of Wasseypur, which went unnoticed - Hindi Filmibeat

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से तहलका मचाने से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन फिल्मों में निभाए थे कैमियो

अपने दमदार और संजीदा अभिनय के लिए प्रशंसित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनके करियर की शुरुआत पर नजर डालने वाले हैं, जब दर्शक उनके नाम से वाकिफ नहीं थे। नवाजुद्दीन की दर्शकों के दिमाग में मौजूदगी और फैन फॉलोइंग फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के शुरु हुई।

गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद अभिनेता ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में की और इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लिहाजा, अब लोग नवाज की उन फिल्म और किरदारों से भी वाकिफ हो रहे हैं, जो उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहले निभाए थे, जिसके लिए उन्हें उस वक्त भले ही कोई पहचान ना मिली हो, लेकिन अब तारीफ बटोर रहे हैं।

Nawazuddin Siddiqui

गैंग्स ऑफ वासेपुर, लंचबॉक्स से लेकर ठाकरे, मंटो, रात अकेली है तक नवाज ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ऐसी फिल्में जिसे सिनेमाप्रेमी सालों साल याद रखेंगे।

मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव में से आए इस अभिनेता के लिए फिल्मी सफर आसान नहीं था। सालों तक फिल्मों में कई छोटे छोटे रोल निभा चुके नवाजुद्दीन को लंबे संघर्ष के बाद अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने ऐसी पहचान दी कि उसके बाद वह सभी निर्माता- निर्देशक- फैंस के चहेते बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X