Nawazuddin Siddiqui: इन फिल्मों में होकर भी नहीं थे नवाजुद्दीन, कभी पॉकेटमार तो कभी बने थे वेटर और खबरी!

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui Birthday Special: नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आज हिंदी सिनेमा में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने अभिनय करियर की शुरुआत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई ऐसी फिल्में भी की जिसमें उनका नाम तो छोड़िए पहचान तक नदारद थी।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी होकर भी नहीं थे यानी नवाज को कोई खास रोल नहीं मिला था या यूं कहें नवाज़ुद्दीन सिद्धकी के फिल्मी करियर की शुरुआती स्ट्रगल के दौरान यह फिल्में है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम के बारे में।

सरफ़रोश

सरफरोश नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पहली बॉलीवुड फिल्म थी, हालांकि उन्होंने मुख्य भूमिका नहीं निभाई थी। इस फिल्म में नवाज ने पुलिस की हिरासत में एक अपराधी की भूमिका निभाई थी। सरफरोश में, आमिर खान जेल में एक रेड के बारे में कुछ जानकारी इकट्ठा करने के लिए नवाजुद्दीन से मिलते हैं। फिल्म, सरफरोश का निर्देशन जॉन मैथ्यू मैथन ने वर्ष 1999 में किया था।

शूल

1999 में रिलीज हुई फिल्म शूल में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक वेटर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपाई, राजपाल यादव और रवीना टंडन थे।

जंगल

2000 में रिलीज हुई फिल्म जंगल में फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव जैसे सितारे थे लेकिन इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे। नवाज ने फिल्म में एक बेनाम खबरी का का किरदार निभाया था

मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.

राजकुमार हिरानी की कॉमेडी फ्लिक में मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. साल 2003 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक गुमनाम किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में एक छोटे से अपराधी जेबकतरे की भूमिका निभाई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुन्ना (संजय दत्त) के साथ नजर आते हैं जब वह अपने माता-पिता के सामने डॉक्टर बनने का नाटक करता है।

द बाइपास

2003 में एक 18 मिनट की एक शॉर्ट और साइलेंट फिल्म द बाईपास रिलीज हुई थी जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक लुटेरे/डाकू का किरदार निभाया था। फिल्म में इरफान खान और आसिफ कपाड़िया भी थे। ये फिल्म अमित कुमार द्वारा निर्देशित थी।

देव डी

2009 में, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म 'देव डी' में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म देव डी में इमोशनल अत्याचार में एक बैंड सिंगर की भूमिका निभाई थी। कथित तौर पर इस फिल्म से लोगों का ध्यान उन पर गया था। ये फिल्म एक रोमांटिक ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X