Nawazuddin Siddiqui Birthday: विवादों से गहरा नाता रखने वाले नवाजुद्दीन ने फिल्मी जगत में बनाई अपनी खास जगह

Nawazuddin Siddiqui Birthday: हिंदी सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग और अपने खास तरह के किरदारों से अलग ही पहचान बनाने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपने 49 वां जन्मदिन बना रहे हैं। तो ऐसे में आज हम नवाज से जुड़े कुछ खास मुद्दों को लेकर बात करेंगे, जिनको लेकर नवाज हमेशा ही विवादों में रहे हैं परंतु अपनी मेहनत के चलते अपने कामों को लेकर भी सुर्खियों बटोरी थी।
19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे बुढ़ाणा में जन्मे नवाजुद्दीन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जोगिरा सारा रा रा' को लेकर चर्चा में हैं। एक समय ऐसा भी था कि जब अंतरंग दृश्यों की बात आने पर हाशिये पर पड़ी हीरोइनें भी उनके साथ काम करने से मना कर देती थीं।
इसके पीछे की वजह है नवाज का महिलाओं से जुड़े पर मुद्दो पर हमेशा ही विवाद में फंस रहना। अरसा पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी ही सोसाइटी की एक महिला के साथ विवाद हो गया था। खबरों के मुताबिक नवाजुद्दीन ने अपनी कार दो पहिया वाहनों की पार्किंग में खड़ी कर दी थी। इसे लेकर जब महिला शिकायत करने आई तो झगड़ा हो गया।
इसके बाद एक दूसरा विवाद भी सामने आया था जिसमें, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने छह साल पहले एक लेखक के साथ मिलकर अपनी आत्मकथा शैली में एक किताब लिखी, 'ऐन आर्डिनरी लाइफ' था। किताब में कुछ ऐसी चौका देने वाली बातें थीं, जिनसे हिंदी सिनेमा में काम करने वाली महिलाओं ने बहुत एतराज जताया। यह विवाद भी काफी बढ़ गया था।
नवाजुद्दीन की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की टीम ने ही 2017 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी को लेकर एक फिल्म बनाई 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' था। फिल्म की हीरोइन तब चित्रांगदा सिंह थी और चित्रांगदा ने नवाज के मुंह से बीड़ी की बदबू आने की वजह से उनके साथ अंतरंग दृश्य करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद निर्माताओं ने चित्रांगदा को फिल्म से निकालकर एक संघर्षरत अभिनेत्री बिदिता बाग को इस फिल्म में लिया।
सात साल पहले नवाजुद्दीन अपने गांव के करीब होने वाली रामलीला में मारीच का किरदार निभाने वाले थे। लेकिन, शिव सेना कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध कर दिया। शिव सेना का यह तर्क था कि मारीच का किरदार नवाजुद्दीन को नहीं करना चाहिए। माहौल न बिगड़े इसलिए नवाजुद्दीन ने रामलीला में अभिनय का विचार छोड़ दिया।
इसके बाद जो सबसे बड़ा विवाद सामने आया था वह एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर हैं, अभी ज्यादा दिन नहीं बीतें हैं जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया के बीच आए दिन बहसबाजी देखने को मिलती। दोनों एक-दूसरे पर आरोप ही मढ़ते नजर आते थे। नवाज भी अपना बचाव करते लेकिन आलिया की ओर से कभी नवाज पर तो कभी नवाज की मां को लेकर शिकायतें थमने का नाम ही नहीं लेतीं। आलिया ने नवाज पर मारपीट करने से लेकर उन्हें घर से बाहर निकाल देने तक के आरोप लगाए।
तो यह ऐसे विवाद है अभिनेता नवाजुद्दीन से जुड़े हुए जिनको लेकर खुब सुर्खियां बटोरी थी एक्टर ने। परंतु इस सबके बावजुद भी नवाज आज ऐसे कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं जिनके साथ हर कलाकार काम करना चाहता है, फैंस नवाज को काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
