B'DaySpcl..एक ऐसे स्टार..जिन्होंने शाहरुख-सलमान को भी पीछे छोड़ दिया !
नावाज़ुद्दीन सिद्दिकी के जन्मदिन पर देखें उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस। ये ऐसी फिल्में हैं जिसमें उन्होंने इतना बेहतरीन काम किया लोग देखते रह गए।
ये जब परफॉर्म करने आते हैं तो न सलमान खान, न शाहरुख खान और न ही कोई बड़ा सुपरस्टार इनके सामने टिक पाता है। जब ये टीवी स्क्रीन पर होते हैं तो नज़रें इन्हीं पर थम जाती हैं। भले ही इनके करियर को आगे बढ़ने में कई साल लगे हों लेकिन सही मायने में ये कलाकार हैं।
जी हां..हम बात कर रहे हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी की। आज नवाज़ुद्दीन का जन्मदिन है। 19 मई 1974 को जन्में नवाज़ुद्दीन आज 42 साल के हो गए हैं। भले ही नवाज़ ने अधिकतर फिल्मों में साइड रोल निभाए हैं लेकिन उनके हर किरदार में उनका अलग अंदाज़ होता है और हर अंदाज़ की तारीफ होती है।
इनकी पॉपुलैरिटी इसी से समझ लें कि अमिताभ बच्चन ने खुद सुजॉय घोष के सामने इच्छा रखी है कि एक ऐसी फिल्म बनाएं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी को लिया जाए। यहां हम आपको नवाज़ की बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाने जा रहे हैं जिसमें उनकी जमकर तारीफ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications