नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत कौर किसिंग से लेकर रश्मिका मंदाना की डायलॉग पर हुआ विवाद, सितारे हुए जमकर ट्रोल

Bollywood Biggest Controversies: बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग और इंटिमेट सीन कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार ऐसे सीन्स के चलते इंडस्ट्री में काफी विवाद देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में बताने वाले हैं, जोकि इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सुर्खियों में रही।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना जादू चला चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में गीतांजलि का किरदार निभाया और काफी सुर्खियां बटोरी। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका के बीच किसिंग सीन देखने को मिला। हालांकि लोगों ने रश्मिका के डायलॉग को लेकर उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल कर दिया था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
कॉफी विद करण सीजन 8 मे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया था। बता दे कि शो के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया था कि वह रणवीर सिंह के अलावा कई और लड़कों को डेट कर रही थी। इसके चलते काफी विवाद देखने को मिला और लोगों ने दीपिका पादुकोण की क्लास लगाई।
आदिपुरुष
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदि पुरुष को भी काफी ज्यादा नेटीज़न्स के द्वारा ट्रोल किया गया था। फिल्म के वीएफएक्स से लेकर इसके डायलॉग तक के लिए लोगों ने किरदारों के साथ-साथ ओम राउत की भी क्लास लगा डाली थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर किसिंग सीन
अवनीत कौर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ में फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से डेब्यू किया था। 21 साल की अवनीत कौर ने 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लिपलॉक सीन दिया।जिसके चलते काफी विवाद देखने को मिला।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था और उसमें वह लिपस्टिक अप्लाई करने के कई तरीके बता रही थी। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति रणबीर कपूर उन्हें लिपस्टिक पूछने के लिए कह देते हैं। आलिया भट्ट ने इसके आगे यह भी कहा कि उनके पति रणबीर कपूर को उनके नेचुरल लिप्स पसंद है। जिस पर आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर को ट्रोल किया गया और एक्टर को एक कंट्रोलिंग हस्बैंड कहा गया।


Click it and Unblock the Notifications











