#Style- नव्या नवेली का सबसे 'हटके' अवतार..आप भी रह जाएंगे दंग!
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान शायद आने वाले सितारों में सबसे ज्यादा फेमस हैं। अभी से ही उनके फैन फॉलोइंड कमाल की है और हो भी क्यों ना, आर्यन तो नहीं लेकिन नव्या सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं।
[किस्सा #Kiss का: श्रीदेवी की बेटी जान्हवी और बॉयफ्रेंड की ये तस्वीरें वायरल]
दोस्तों के साथ पार्टी हो या फिर कुछ और फंक्शन, नव्या अपने फॉलोअर्स को कभी निराश नहीं करतीं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरें वायरल ना हो रही हों।हाल में भी नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें डाली जिसमें वो फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते तो फैमिली के साथ इंज्वॉय करते नजर आ रही हैं।अपने पापा और भाई के साथ नव्या ने कई तस्वीरें डाली हैं और उसमें वो काफी अलग भी लग रही हैं। इस अंदाज में वो पहले कभी नहीं दिखी।

आपको बता दें कुछ महीने पहले ही नव्या नवेली की बैचलर की पढ़ाई पूरी हो गई । कई दिनों तक नव्या और आर्यन पार्टी और छुट्टियों में बिजी रहे थे।ताजा बात करें तो नव्या अब आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी और हो सकता है उसके बाद वो फिल्मों में एट्री लें।
कोई शक नहीं कि फैशन के मामले में नव्या और आर्यन किसी फिल्म स्टार से कम नहीं। वैसे तो फिलहाल अभी उनके बॉलीवुड एंट्री में काफी समय है, लेकिन कोई शक नहीं कि जब भी वो डेब्यू करेंगे... वह धमाकेदार होगा।
नव्या नवेली


Click it and Unblock the Notifications