Agastya Nanda की लव लाइफ की दुश्मन बनीं Jaya Bachchan? एक्टर ने कहा वो सबसे ज्यादा सख्त हैं

Jaya Bachchan on Agastya's girlfriend: जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ काम करने के बाद से अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के बीच रिश्ते की अफवाहें तेज हो गई थीं। उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था लेकिन अब वो ज्यादा एक-साथ नजर नहीं आते। लेकिन इन सबके बीच अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है। जिसमें वो अगस्त्य की लव लाइफ के बारे में जया बच्चन और श्वेता बच्चन को बता रही हैं।
नव्या ने अगस्त्या की जिंदगी में आने वाली लड़की के बारे में कही ये बात
नव्या नंदा का यह वीडियो उनके पॉपुलर पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' का है, जिसमें वे अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। वीडियो में नव्या कहती हैं कि अगर कोई लड़की अगस्त्या की जिंदगी में आती है, तो उसे पहले उन तीनों की मंजूरी लेनी पड़ेगी।
अगस्त्या का रिएक्शन
नव्या ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तीनों में वो सबसे कम सख्त हैं। इस पर अगस्त्या ने कहा कि जया बच्चन सबसे ज्यादा सख्त होंगी, फिर श्वेता और सबसे आखिर में नव्या। इस बातचीत पर तीनों हंस पड़े। अगस्त्या ने मजे लेते हुए कहा कि उनकी बहन नव्या, मां श्वेता और नानी जया- तीनों एक ही जैसी हैं, यानी उनका स्वभाव और सोच काफी मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा कि जया बच्चन हमेशा स्ट्रिक्टनेस के मामले में सबसे ऊपर रहेंगी, फिर उनकी मां श्वेता और उसके बाद नव्या।
प्रोफेशनल फ्रंट पर सुहाना और अगस्त्या
फिल्मों की बात करें तो सुहाना खान अब अपने पापा शाहरुख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। वे सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'किंग' में काम कर रही हैं, जिसमें वो एक्शन अवतार में दिख सकती हैं।
वहीं अगस्त्या नंदा की अगली फिल्म है 'इक्कीस', जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन। इस फिल्म में उनके साथ होंगे धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत।


Click it and Unblock the Notifications











