नवरात्रि 2020 Song of the Day - जमकर झूमिए लवयात्री के ढोलीड़ा पर

बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है और अब बारी आ चुकी है नवरात्रि की। जहां एक तरफ ये त्योहार माता की चौकी के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गानों पर गरबा और डांडिया की धूम मची रहती है। और इस नवरात्री हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत।

नवरात्रि के पहले दिन की शुरूआत करिए आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के गरबा से। फिल्म का नाम है लवयात्री और गाने का नाम है ढोलीड़ा। गाने को गाया है उदित नारायण, पलक मुच्छाल, नेहा कक्कड़ और राजा हसन ने। म्यूज़िक है तनिष्क बागची का और बोल हैं शब्बीर अहमद के।

navratri-song-of-the-day-dholida-loveyatri-bollywood-garba-dandiya-songs-for-navratri

लवयात्रि, 2018 की फिल्म है जिसे सलमान खान प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया था और अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट की थी। फिल्म एक जोड़े की प्रेम कहानी थी जो नवरात्रि में एक गरबा इवेंट में मिलते हैं और इन्हीं 9 दिनों में उन्हें प्यार हो जाता है।

ढोलीड़ा गाना आपकी गरबा नाईट के लिए परफेक्ट है। दूसरी तरफ इस गाने के स्टेप्स भी इतने आसान हैं कि आप फटाफट इन्हें सीख भी जाएंगे और इन पर डांस करते हुए आपको मज़ा भी आने वाला है। तो बिना समय गंवाए देखिए आज का नवरात्रि सॉन्ग ढोलीड़ा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X