इन फिल्मों में शानदार तरीके से दिखाया गया है Navratri Celebration, देखें लिस्ट
नवरात्रि के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। फिर चाहे कोलकाता का दुर्गापूजा हो या गुजरात का गरबा-डांडिया, पूरा देश इस त्योहार के रंग में रंग चुका है। लोग एक बार फिर से देवी दुर्गा के 9 रूपों की भक्ति-आराधना के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का पुतला दहन की तैयारियों में जुट चुके हैं। बॉलीवुड में दूसरे त्योहारों की तरह ही नवरात्रि को भी खास तरीके से ही फिल्माया गया है। या यूं कहा जाए कि बॉलीवुड के साथ दशहरा और दुर्गा पूजा का खास कनेक्शन है तो यह गलत नहीं होता।
आइए आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें नवरात्रि बना मुख्य आकर्षण

ब्रह्मास्त्र :
हाल ही में रिलीज हुई मेगा बजट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नवरात्रि से जुड़ा बहुत ज्यादा सिक्वेंस तो नहीं था लेकिन फिल्म का लीड शिवा (रणबीर कपूर) अपनी इशा यानी आलिया भट्ट को पहली बार दशहरा के दिन ही देखता है। फिल्म में आलिया ने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया है जो लंदन में रहती है लेकिन अपने दादू के घर होने वाली दुर्गा पूजा में शामिल होने वह इंडिया आती है। फिल्म में रावण का पुतला दहन शानदार तरीके से फिल्माया गया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी :
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'ढोलिड़ा' को भला कौन भूल सकता है। इस गाने में आलिया का किया हुआ गरबा और उसके कुछ स्टेप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। सबसे खास बात रही कि इस गाने को शूट करते समय आलिया ने चनिया-चोली की जगह साड़ी में गरबा किया था, जो देखने काफी ग्रेसफुल भी था।

मजामा :
फिल्म 'मजामा' अभी रिलीज होना बाकी है लेकिन फिल्म में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना 'बूम पड़ी' गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस साल गरबा नाईट्स के लिए यह गाना लोगों की पसंद बन सकता है। गाने में माधुरी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

गोलियों की रासलीला राम-लीला :
गुजराती पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी शुरू हुई थी। फिल्म में नवरात्रि से रिलेटेड कई गाने जैसे 'नगाड़े संग ढोल बाजे', 'लहू मुंह लग गया' में नवरात्रि का आनंद उठाते हुए दिखाया गया। फिल्म में लीला (दीपिका पादुकोण) द्वारा किया गरबा फैंस को काफी पसंद आया था।

लवयात्री :
फिल्म 'लवयात्री' की कहानी एक प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द ही घूमती है, जो नवरात्रि के त्योहार के दौरान ही पहली बार मिले थे। फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की जोड़ी को दिखाया गया था। फिल्म का गीत 'चोगड़ा' काफी हिट हुआ था और उस वर्ष का गरबा गाना बन गया। अभी भी नवरात्रि में गरबा के दौरान इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

हम दिल दे चुके सनम :
गुजराती बैकग्राउंड की बॉलीवुड फिल्म हो और उसमें नवरात्रि और गरबा का तड़का ना पड़े तो वह अधुरा सा लगता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी पर नवरात्रि और गरबा को काफी शानदार तरीके से फिल्माया गया था। फिल्म में ऐश ने गुजराती लड़की का किरदार निभाया था। दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन को काफी आलीशान तरीके से दिखाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











