सुन्दरता में किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ‘नाटू-नाटू’ स्टार जूनियर एनटीआर की बीवी

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का डंका इस समय पूरी दुनिया में बज रहा है। और ऐसा हो भी क्यों ना! उनकी फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू-नाटू' जो उनपर और राम चरण पर फिल्माया गया था, ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीत लिया है। इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के खिताब से नवाजा गया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह के दौरान इस फिल्म के एक्टर्स और फिल्म से जुड़े लोग मौजूद थे। लेकिन इन सबके बीच जिस इंसान ने सबका ध्यान अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींचा वह है जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रणती। फिटनेस और सुन्दरता में लक्ष्मी किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं।
आइए आपको लक्ष्मी प्रणती के बारे में डिटेल में बताते हैं :

दो दशक में पहली बार मिला यह अवार्ड :
फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवार्ड मिला है। यह अवार्ड पिछले 2 दशक में पहली बार किसी भारतीय गाने को दिया गया है। अवार्ड फंक्शन में फिल्म की टीम के साथ जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रणती भी मौजूद थी। इस दौरान काले रंग की वेलवेट गाउन में लक्ष्मी बला की खूबसूरत लग रही थी।

लव नहीं अरेंज हुई थी मैरिज :
जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी प्रणती की शादी लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई थी। जूनियर एनटीआर ने अपने परिवार की मर्जी से लक्ष्मी संग शादी की थी। जिस समय दोनों की शादी हुई उस समय जूनियर एनटीआर 26 साल और लक्ष्मी 18 साल की थी। यानी दोनों के बीच 8 सालों का फर्क है। साल 2011 में दोनों ने पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की थी। कहा जाता है कि इस ग्रैंड शादी में सिर्फ दोनों के परिवार ही नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर के फैंस भी शामिल हुए थे। 100 करोड़ के खर्च वाली इस शादी का हिस्सा जूनियर एनटीआर के 12 हजार फैंस भी बने थे।

फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं लक्ष्मी :
जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी प्रणती मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता श्रीनिवास राव एक बिजनेसमैन हैं और उनका तेलुगु चैनल भी है। जूनियर एनटीआर से शादी के बाद ही लक्ष्मी लाइमलाइट में आयी। आमतौर पर कैमरे की चकाचौंध से दूर ही रहने वाली लक्ष्मी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। लक्ष्मी और राम चरण की पत्नी उपासना के साथ काफी दोस्ती भरा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। आमतौर पर लक्ष्मी पारंपरिक परिधानों में ही ज्यादा नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











