इस लिस्ट को देखकर आप सलमान-अजय देवगन का इंतजार करना छोड़ देंगे..गारंटी !
आज पूरा देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। इसी के साथ ये दिन #NationalSportsDay के नाम से भी ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। बात की जाए बॉलीवुड की तो ऐसी कई फिल्में हैं जो खेलों पर आधारित रही हैं। फिर चाहे वो आमिर खान की लगान हो या शाहरुख खान की चक दे इंडिया।

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए लोगों की पसंदीदा फिल्में बन जाती हैं। उन्हीं में से एक रही है शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया। इस फिल्म में शाहरुख महिला हॉकी टीम के कोच थे। फिल्म में शाहरुख कितने पसंद किए गए उसके बारे में बताने की ज़रूरत नहीं है।
ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग स्पोर्ट्स पर बनीं फिल्में काफी पसंद करते हैं। आज हम राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आपको उन आने वाली फिल्मों से रू-ब-रू कराएंगे जिनमें आपको स्पोर्ट्स की झलकर देखने को मिलेगी। डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications