किसी का हुआ तलाक तो कोई रिश्ता खत्म करने को बेताब, इस साल ये हसीनाएं नहीं रखेंगी सुहाग के लिए करवा चौथ

Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 2024 बस आने ही वाला है और आपको बता दें कि टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारी ऐसी हसीनाएं हैं जो कि इस बार अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिनको इस बार करवा चौथ का व्रत रखने का सौभाग्य प्राप्त नहीं होगा।

ईशा देओल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल का है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने शादी के 11 साल बाद अपने पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया। इसी के चलते इस साल वह करवा चौथ का व्रत नहीं रखने वाली है।

ईशा कोप्पिकर

ईशा कोप्पिकर भी बॉलीवुड में एक बेहतरीन काम कर चुकी है और उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही अपने पति टिममी नारंग से अलग होने का फैसला ले लिया था। इसीलिए इस बार ईशा भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखने वाली।

नताशा स्टेनकोविक

नताशा और हार्दिक पांड्या का तलाक इस साल काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा। दोनों ने अपनी 3 साल की शादी को खत्म किया और इस बार नताशा अपने करवा चौथ के व्रत को नहीं रखने वाली है।

दलजीत कौर

दलजीत कौर टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के 10 महीने में ही दोनों के बीच में काफी बवाल देखने को मिला। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पति निखिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने 20 साल 2016 में अपने से 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर के साथ में शादी की थी। लेकिन इसी साल दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है और इसी के चलते एक्ट्रेस को इस साल करवा चौथ का व्रत रखने का सौभाग्य नहीं मिलेगा।

शुभांगी अत्रे

शुभांगी अत्रे टीवी की मशहूर अभिनेत्री है और 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा कर वह काफी मशहूर हो गई। लेकिन इसी साल उन्होंने अपने पति से 19 साल का रिश्ता तोड़ लिया और अब वह करवा चौथ का व्रत भी नहीं रखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X