B'day Spcl: दमदार आवाज- जानदार अभिनय, लूट ले गए कई अवॉर्ड, 40 दशकों में 100 फिल्में, चौंक जाएंगे
बॉलीवुड और एक्टिंग की दुनिया के नजीर अभिनेता आज 68 साल के हो गए हैं। साल और उम्र चाहे जितने गुजर जाएं लेकिन ये एक ऐसे स्टार हैं जो हर दौर में सुपरहिट रहेंगे। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की। कई दशकों से अपने अभिनय का लोहा मनवाते आ रहे नसीर साहब बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जिनका जलवा कभी फीका नहीं होगा। नसीरुद्दीन शाह अगर स्क्रीन पर आज के कई बड़े स्टार्स के साथ दिख जाएं तो उनके आगे सब फेल मालूम होते हैं।
[ईशान खट्टर: शर्म नहीं बल्कि गर्व है कि मैं शाहिद कपूर के भाई के नाम से पहचाना जाता हूं]
उन्होंने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली निशांत फिल्म 43 साल पहले 1975 में आई थी। 4 दशकों से भी ज्यादा वक्त से नसीर साहब बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने 43 साल के करियर में एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्में की हैं। और तो और नसीरुद्दीन शाह उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो वो भी कुछ कम फिल्मी नहीं है।

दमदार आवाज.. शानदार पर्सनैलिटी और जानदार एक्टिंग नसीर साहब को तो बॉलीवुड का बादशाह बनना ही था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मीं सफर की शुरूआत मजह 14 साल की उम्र में ही कर दी थी। कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आगे जानें 4 दशकों से बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के बारे में बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी रेयर तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











