हेमा मालिनी के करीब जाने से क्यों डरते थे नसीरुद्दीन शाह? लव मेकिंग सीन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

Hema Malini Naseeruddin Shah Love Making Scene- हेमा मालिनी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैँ। फिलहाल फिल्मों में नहीं बल्कि वो अपनी राजनीतिक करियर को लेकर बिजी हैं।
इस वक्त उनका एक किस्सा काफी चर्चा में है जो कि 1988 की फिल्म को लेकर सामने आया है। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने नसीरुद्दीन शाह और विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म की थी जिसका नाम रिहाई था।
इस फिल्म के दौरान कुछ ऐसे सीन्स थे जो कि काफी रोमांटिक थे। नसीरुद्दीन शाह और हेमा मालिनी के बीच लव मेकिंग सीन के दौरान नसीरुद्दीन घबरा गए थे और इसको लेकर अब हेमा मालिनी ने रिएक्शन दिया है। हेमा ने कहा है, 'इतना डर अच्छा है..'
क्या बोलीं हेमा मालिनी
हाल ही में हेमा मालिनी ने इस फिल्म के मशहूर किस्से को लेकर बात की थी। उन्होने खुलासा किया था कि कैसे नसीरुद्दीन शाह लव मेकिंग सीन के दौरान उनके करीब आने में डरते थे। हेमा ने कहा, "मेकिंग बहुत अच्छी और सभ्य थी। खूबसूरती से किया गया।" जब पास आने में डर लगने को लेकर बात गई तो हेमा ने हंसते हुए जवाब दिया, "अच्छा है ना, इतना डर लगे तो।" इसके बाद उनको लेकर चर्चा है और लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।
कैसी थी फिल्म?
फिल्म की रिहाई की बात करें तो ये फिल्म उस महिला पर आधारित थी कि जो कि गांव की होती है और उसका पति कमाने के लिए बाहर चला जाता है। अरुणा राजे द्वारा निर्देशित यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में रहने वाली ऐसी ढेरों महिलाओं के जीवन को बताती है। फिल्म ने साहसपूर्वक महिला कामुकता और समाज के दोहरे चेहरों का खुलासा किया है। ये फिल्म उस विचार को चुनौती देती है कि कैसे महिलाओं को पवित्र रहना चाहिए जबकि पुरुष कहीं और अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











