पहली ही नजर में नसरुद्दीन शाह को हो गया था रत्ना पाठक से प्यार, शादी के 41 साल बोले- 'मेरी वाइफ रसमलाई...'

नसीरुद्दीन शाह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें एक्टिंग का बादशाह भी कहा जाता है. परेश रावल ने अनुपम खेर को दिए हुए एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि जब हम लोग स्ट्रगल किया करते थे तो ओम पुरी और नसरुद्दीन शाह जैसा स्टार बनना चाह रहे थे. नसीरुद्दीन शाह अपने थिएटर के दिनों में एक्टिंग के उस्ताद बताए जाते थे.
एक्टिंग के उस्ताद है नसरुद्दीन शाह
तब नए एक्टर्स भी उनकी तरह बनने का सपना देखा करते थे. आज के वक्त में भी नसरुद्दीन शाह की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है और आपको बता दें कि एक्टर अब ऐक्टिंग के साथ सामाजिक परिदृश्य पर भी खुलकर बात करना पसंद किया करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नसरुद्दीन शाह ने अपने निजी जीवन पर बात की.
नसरुद्दीन शाह और रत्ना की लव स्टोरी
इतना ही नहीं नसरुद्दीन शाह ने अपनी पत्नी और 41 साल की सफल शादीशुदा और खुशहाल जीवन के राज भी खोेले. उन्होंने अपनी पत्नी रत्ना पाठक की खूब तारीफ की और उनको रसमलाई भी कहा. नसरुद्दीन शाह और रचना पाठक की मुलाकात थिएटर के एक प्ले में हुई. उस वक्त रत्ना महेश 17 साल की थी और उनको देखकर नसरुद्दीन शाह को पहली नजर में प्यार हो गया.
नसरुद्दीन और रत्ना ने 7 सालों तक एक दूसरे को किया डेट
इसके बाद में दोनों ने 7 साल के लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और आखिरकार 12 अप्रैल साल 1982 में शादी रचाई. दोनों की शादी को 41 साल हो गए हैं और दोनों काफी खुश भी हैं. नसरुद्दीन शाह ने यूट्यूब चैनल आईएम युवा को एक इंटरव्यू दिया और कहा कि "मेरी पत्नी रसमलाई की तरह है. मुझे पता है कि वह मुझसे ज्यादा होशियार और समझदार है. मैं शादी के 41 साल बाद भी अपनी पत्नी से डरता हूं. वह मेरी काफी अच्छी दोस्त है और हमारे रिश्ते का इतने समय तक टिक पाना सिर्फ इसी बात पर निर्भर है कि हम अच्छे दोस्त हैं."
नसरुद्दीन को रत्ना से पहली नजर में हो गया था प्यार
नसरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की मुलाकात एक प्ले में हुई और डायरेक्टर सत्यदेव दुबे के एक प्ले में नसरुद्दीन और रत्ना पाठक को एक साथ में काम करने का मौका मिला. इस समय नसरुद्दीन को पहली नजर में रत्ना से प्यार हो गया. उस वक्त रत्ना सिर्फ 17 साल की हुआ करती थी और दोनों की दोस्ती हुई और यही दोस्ती बाद में प्यार में तब्दील हो गई. रत्ना पाठक शाह के परिवार वाले नसरुद्दीन से शादी करने के लिए मान नहीं रहे थे.
रत्ना पाठक के घरवाले थे इस शादी के खिलाफ
नसरुद्दीन शाह ने खुद इस बारे में खुलासा किया और एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "रत्ना के घर वाले मेरे साथ में शादी करने को तैयार नहीं थे. ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं पहले से ही शादीशुदा था और नशे में चूर रहता था. इसीलिए वह तैयार नहीं हुए थे." लेकिन रत्ना पाठक ने इन सब बातों को कभी भी दिल पर नहीं लगाया और अपने प्यार पर भरोसा किया. मजहब की दीवार को तोड़कर रत्ना पाठक ने नसरुद्दीन शाह का हाथ थाम लिया और आज वह दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications











