..................... Nargis Fakhri expressed anger on people talking about her private life says we all are nude here - Hindi Filmibeat

जब नरगिस फाखरी ने प्राइवेट लाइफ पर बात करने वाले लोगो को दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- हम सब यहां न्यूड...

Nargis Fakhri

नरगिस फाखरी को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बताया जाता है. बता दें कि वह एक अमेरिकी मॉडल रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम कमा कर हर किसी को दीवाना बना लिया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि नरगिस फाखरी अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए और वह इसी के साथ में थोड़ा सा गुस्सा भी नजर आई थी.

नरगिस ने प्राइवेट लाइफ को लेकर की बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान प्राइवेट लाइफ को लेकर उन्होंने कुछ खुलासे किए. जहां एक्ट्रेस कहती है कि वह अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहती है. लेकिन इंटरनेट के चलते अब सेलिब्रिटीज की जिंदगी खुली किताब की तरह हो गई है. नरगिस ने इसी पर कहा कि "मैं ईमानदार और सच्ची हूं. अगर लोग मुझसे मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछ लेते हैं तो मुझे कोई भी इस बात में दिक्कत नहीं है. लेकिन यहां पर मुद्दा यह आता है यह लोग काम के बजाय उसी पर फोकस करने लगते हैं."

नरगिस को निजी जीवन पर बात करने में नहीं कोई परेशानी

इसी इंटरव्यू के साथ में आगे नरगिस फाखरी ने यह भी कहा कि "मुझे निजी जीवन के बारे में बात करने में कोई भी इशू नहीं है. लेकिन मैं अपने काम को हाईलाइट करना पसंद करती हूं. काफी सारे लोग ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करने में हिचकिचाते हैं. ये सब ठीक है. हमें उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए और यह बहुत ही अजीब काम हो चुका है."

एक्टर्स की प्राइवेसी हो चुकी है भंग

नरगिस फाखरी ने इंटरव्यू के दौरान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि "इंटरनेट के कारण सितारों की प्राइवेसी पूरी तरीके से भंग हो गई है. यह तो कि सोशल मीडिया भी जाने लगा है कि हम फोन में क्या देखते हैं और क्या देखना पसंद करते हैं. उनको लगता है कि हम लोग पूरी तरीके से न्यूड हो चुके हैं. मुझे तो कभी-कभी यह सोच कर परेशानी होने लगती है कि लोग इस बात की परवाह क्यों करते हैं कि मैं किसको डेट कर रही हूं. लेकिन मैंने फिर भी इसको बहुत ही अच्छे से डील किया है."

नरगिस फाखरी का वर्क फ्रंट

अगर हम नरगिस फाखरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2011 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से डेब्यू कर लिया था. जिसके बाद में उन्होंने वरुण धवन के साथ मैं तेरा हीरो और बाद में हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला. लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है.

Read more about: nargis fakhri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X