रानी मुखर्जी की देवरानी बनते बनते रह गई ये हसीना, बोलीं- 'मुझे अफेयर छुपाने के लिए कहा गया था'

नरगिस फाखरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें की फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दे कि उन्होंने ब्रेकअप के सालों बाद अब उदय चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को जग जाहिर किया है। उन्होंने इस बात को मना है कि उन्होंने एक वक्त पर एक्टर उदय चोपड़ा को डेट किया था।
नरगिस फाखरी ने उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप पर की बात
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनसे कहा गया था कि वह अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस से हमेशा छुपा कर रखें। नरगिस ने उदय को हमेशा एक खूबसूरत सोल कहा और उनके बारे में ना बोले पर भी अफ़सोस जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उदय और मैं 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और वह भारत में मुझे मिले जो की खूबसूरत इंसानों में से एक रहे।
रानी मुखर्जी की देवर है उदय चोपड़ा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उदय चोपड़ा, यश चोपड़ा के बेटे हैं और आदित्य चोपड़ा के भाई हैं। इसी हिसाब से रानी मुखर्जी के वह देवर हुए। नरगिस फाखरी ने यह भी कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया बहुत पूर्ण रूप से नकली है और वहां के लोगों को इस बारे में पता नहीं होगा की सच्चाई आखिरकार है क्या? लेकिन कई बार हम कुछ ऐसे लोगों को अपना आदर्श मान बैठते हैं जो कि बंद दरवाजा के पीछे बहुत ही ज्यादा बुरे होते हैं।
उदय चोपड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद छोड़ा देश
साल 2014 के तकरीबन उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी और हर बार दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया था। लेकिन जैसे ही ब्रेकअप हुआ तो नरगिस न्यूयॉर्क चली गई और कई लोगों को इस बारे में संदेह भी हुआ था कि उन्होंने दिल टूटने की वजह से देश छोड़ दिया है। लेकिन उनके मैनेजर ने यह बताया था कि यह सब स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ।
रणबीर कपूर की रॉकस्टार फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
बता दे कि नरगिस फाखरी बाद में जस्टिन सैंटोस को डेट करने लगी और उनका भी ब्रेकअप हो गया। साल 2011 की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी को मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो और हाउसफुल 3 जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











