तवायफ की बेटी बनी बॉलीवुड की चहीती एक्ट्रेस, अब बेटा भी है सुपरस्टार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

कई बार कुछ ऐसे किस्से और सच्चाई का पता चलता है जिसपर यकीन कर पाना कुछ मुश्किल होता है। आज हम ऐसे ही सच को लेकर बात करेंगे। पता चला है कि हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में धमाकेदार करने वाली और कई हिट्स देने वाली दिग्गज अदाकारा की मां एक तवायफ थी।
आज इस अदाकारा का बेटा बॉलीवुड का बहुत बड़ा स्टार है। ये कोई और नहीं बल्कि नरगिस हैं जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। गौरतलब है कि नरगिस के पिता ब्राह्मण हिंदू थे लेकिन नरगिस की मां जद्दनबाई से शादी करने के लिए उन्होने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था।
जद्दनबाई की मां और नरगिस की नानी दलीपाबाई भी 20वीं सदी की शुरुआत में एक मशहूर तवायफ थीं। नरगिस के पिता का नाम पहले मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी जिन्होने बाद में अपना नाम बदलकर अब्दुल रशीद का नाम अपना लिया। 1929 में जन्मी नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र में अपनी मां की फिल्म तलाशे हक से की थी।
संजय दत्त हैं सुपरस्टार
नरगिस फिलहाल इस दुनिया में नही है। उन्होने मशहूर अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी। इन दोनों का बेटा संजय दत्त आज इंडस्ट्री का बहुत बड़ा सितारा है। ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि नरगिस का जीवन कैसा गुजरा है। उनकी इस कहानी के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैँ। संजय दत्त को स्टार बनाने के लिए सुनील दत्त और नरगिस ने भी काफी मेहनत की थी।
राजकपूर से अफेयर?
नरगिस को लेकर कहा जाता है कि उनकी मां ने समस्याओं के चलते उनको फिल्मों काम करवाया था लेकिन नरगिस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फिल्मों में आने के बाद उनका नाम राजकपूर से जुड़ा था लेकिन बाद में वो अलग हो गए थे। इसका एक कारण ये भी था कि राजकपूर शादीशुदा थे। कहा जाता है कि इस जोड़ी के चर्चा उस वक्त काफी हुआ करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











