नरगिस के साथ घटी ऐसी घटना कि शीशे में देख खुद को पहचान नहीं पाई हसीना, सिसक-सिसक कर बहाए आंसू

एक दौर हुआ करता था जब नरगिस दत्त काफी ज्यादा फेमस हसीनाओं में शुमार थी. उन्होंने इंडस्ट्री को काफी शानदार फिल्में दी. बता दे कि नरगिस सिद्धार्थ को मदर इंडिया, श्री 420, बरसात और चोरी चोरी जैसी मशहूर फिल्मों के लिए पसंद किया जाता है. इन फिल्मों के द्वारा वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी. लेकिन नरगिस दत्त को आखिरी समय पर काफी दर्द झेलना पड़ा. दरअसल नरगिस को कैंसर हो गया था और बीमारी से लड़ते-लड़ते उनका निधन हो गया.
कोमा में चली गई थी नरगिस
कुछ खबरों के अनुसार नरगिस दत्त की बेटी नम्रता दत्त ने खुद इस बात का एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि मां नरगिस को कैंसर हुआ. जिसके बाद में घर में क्या हुआ इन सभी चीजों को उन्होंने बताया. नम्रता ने बताया कि मां की बीमारी का जैसे ही पता चला तो पूरे परिवार की जिंदगी बदल गई. इलाज के लिए नरगिस को अमेरिका लेकर जाया गया. काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला. वह इस इलाज से पूरी तरीके से टूट गई थी. एक बार तो नरगिस कोमा में भी चली गई. डॉक्टर ने भी घर वालों को यह बता दिया था कि नरगिस का दिमाग पहले जैसा नहीं चलने वाला है.
शीशे में खुद को देख बिलख-बिलख कर रोने लगी एक्ट्रेस
नम्रता की मानें तो कैंसर के इलाज के वक्त कीमो थेरेपी से नरगिस के सारे बाल झड़ चुके थे. इसके बाद में वह काफी ज्यादा कमजोर भी हो गई. लेकिन फिर उन्हें मुंबई ले जाया गया और एक्ट्रेस ने उसे दौरान खुद को शीशे में देख लिया. नरगिस ने जैसे ही खुद को शीशे में देखा वह सिसक-सिसककर रोने लगी. नरगिस से अपनी हालत बर्दाश्त नहीं हो पाई. जिसके बाद में एक्ट्रेस ने 3 मई 1981 में मुंबई मेंदुनिया को अलविदा कह दिया.


Click it and Unblock the Notifications











