ये है 2000 करोड़ी फिल्म देने वाली इंडिया की पहली एक्ट्रेस, ऑनस्क्रीन बेटे से की थी शादी

हिंदी सिनेमा में बहुत सारी अभिनेत्रियां बेहतरीन अदाकारी के चलते सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज हम आपको नरगिस दत्त के बारे में बताने वाले हैं और उनका असली नाम फातिमा राशिद था। उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह काफी पॉपुलर भी हो गई। साल 1957 में आई फिल्म ने उनको सुपरस्टार बना डाला।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही नरगिस दत्त की फिल्म
साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया में नरगिस दत्त ने काम किया। इसके बाद इस फिल्म को 1958 में विदेशी भाषा कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। मदर इंडिया फिल्म से नरगिस काफी पॉप्युलर हो गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुनील दत्त, राजकुमार और राजेंद्र कुमार लीड किरदार में नजर आए।
2000 करोड़ की कमाई करने वाली बनी पहली फिल्म
इस फिल्म के दौरान नरगिस दत्त के बेटे का किरदार सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार ने निभाया। राजकुमार उनके पति के किरदार में नजर आए। खबरों के अनुसार मदर इंडिया फिल्म 1957 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ की कमाई की। अगर हम फिल्म के लाइफटाइम बिजनेस को इन्फ्लेशन के मुताबिक मापते हैं तो इसका कलेक्शन तकरीबन 2000 करोड रुपए का हुआ।
नरगिस दत्त बनी फीमेल सुपरस्टार
नरगिस दत्त को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार माना जाता है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। मदर इंडिया फिल्म सिर्फ 60 लाख के बजट में बनी और इसने 4.5 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया। पहले ही दिन इस फिल्म ने एक लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया था।कुछ खबरों के अनुसार मदर इंडिया का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 8 से 9 करोड़ का था। 51 साल की उम्र में नरगिस दत्त का कैंसर की वजह से निधन हो गया। उनके बेटे संजय दत्त आज भी फिल्मों की दुनिया में एक्टिव है।


Click it and Unblock the Notifications











