46 साल की ये हसीना नहीं बनना चाहती मां, करियर को रखा आगे, बोलीं- मुझे इस पर कोई पछतावा नहीं...

Narayani Shastri On Motherhood: टीवी और फिल्मों की अभिनेत्रियां अक्सर अपने करियर के लिए शादी या फिर बच्चे करने में काफी देर कर देती है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी टीवी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शादी के 9 साल बाद भी बच्चे नहीं चाहिए। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री नारायणी शास्त्री की।
नारायणी शास्त्री ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, पिया का घर और लाल बनारसी जैसे कई सारे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अब मां बना नहीं चाहती और साल 2015 में उन्होंने बॉयफ्रेंड स्टीवन ग्रेवर के साथ में शादी रचाई थी। उनके पति एक ब्रिटिश नेशनल है और सालों से भारत में ही रह रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नारायणी शास्त्री और उनके पति की शादी को 9 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी वह माता-पिता बनने के मूड में नजर नहीं आते हैं। ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान नारायणी ने कहा कि "यह हमारा सोच समझ कर लिया हुआ फैसला है कि हम बच्चे नहीं करेंगे।" एक्ट्रेस के इस बयान से हर कोई हैरान है।
नारायणी शास्त्री ने इस पर आगे कहा कि "यह सिर्फ बच्चों को दुनिया में लाने की बात नहीं है बल्कि यह उन पर इन्वेस्ट करने और उन्हें अच्छा इंसान बनाने की भी है। बहुत सारी महिलाएं ऐसी है जो कि काम के साथ-साथ बच्चों को भी संभाल लेती हैं। लेकिन यह मेरे लिए काफी मुश्किल है। मैंने अपने काम को चुना और इसे लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं।"
नारायणी शास्त्री ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अपने साथ बहुत ईमानदार हूं। मैं किसी को कुछ भी साबित करने के लिए नहीं करती हूं। जब मेरी शादी हुई तो मैंने अपने पति के साथ में पेरेंटिंग को लेकर भी बात की थी। मेरे पेट्स हैं जिनको मैं बहुत प्यार करती हूं। मैं काफी वर्कहोलिक हूं और इसी वजह से इस फेस को इंजॉय कर रही हूं। बच्चे बहुत प्यारे होते हैं लेकिन यह मेरा फैसला है।"


Click it and Unblock the Notifications