..................... Narayan murthy shared the video criticizing Kareena Kapoor, Hrithik Roshan ex wife Sussanne Khan is also react - Hindi Filmibeat

नारायण मूर्ति के वीडियो पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने किया रिएक्ट, करीना कपूर की हुई थी आलोचना

Sussanne Khan Reacts On Narayan Murthy Video

इंफोसिस के संस्थापक कहे जाने वाले नारायण मूर्ति का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाया जा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर के बारे में वह बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब इस वीडियो पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ यानी कि सुजैन खान ने भी टिप्पणी कर दी है. दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड में सालों पहले ऋतिक और करीना के लिंक आपकी खबरें सामने आ रही थी. कहा तो यह भी गया था कि करीना शादीशुदा एक्टर से दिल लगा बैठी थी. लेकिन अब इसी पर नाराजगी जताते हुए एक्टर की एक्स वाइफ ने इस वीडियो पर खूब रिएक्ट करते हुए टिप्पणी कर दी है.

नारायण मूर्ति का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नारायण मूर्ति का यह वीडियो काफी पुराना है. लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ रहा है और खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि एक बार वह करीना के साथ में एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे और इसी वक्त करीना ने अपने फैंस के साथ में जो बर्ताव किया वह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. वीडियो में उन्होंने आगे यह भी कहा कि "मैं लंदन से वापस आ रहा था और इसी समय फ्लाइट में करीना कपूर भी मेरी पास वाली सीट पर बैठी हुई थी. बहुत सारे लोग उनके पास आकर उनको हेलो कह रहे थे. लेकिन फिर भी करीना ने फैंस को जवाब देना जरूरी नहीं समझा. इस बात को देखकर मैं काफी ज्यादा हैरान हो गया था और ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर कोई मेरे पास आ रहा था तो मैं उससे बात जरूर कर रहा था."

ऋतिक रोशन के साथ करीना कपूर की थी लिंकअप की खबरें

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में इस वीडियो को ई-टाइम्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दिया है. इस वीडियो पर सुजैन खान ने टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि "ठीक कहा, श्री मूर्ति जी.. इसी के साथ में उन्होंने एक कलर वाला इमोजी भी शेयर किया" जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और ऋतिक रोशन ने साथ में कभी खुशी कभी गम और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में काम किया. जिसके बाद में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लग गई थी और कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस शादीशुदा एक्टर पर अपना दिल हार बैठी थी. लेकिन कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस पर खुलकर बात नहीं की है.

Read more about: sussanne khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X