जब रेप सीन की शूटिंग के वक़्त ज़ोर-ज़ोर से चीखने लगी अभिनेत्री, खुद सुनाया दिल दहला देने वाला किस्सा

Nandita Das

नंदिता दास हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1987 में अपने करियर की शुरुआत की। अभी तक उन्होंने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। कई सारी फिल्मों के लिए उन्हें अवार्ड भी मिले। बता दे कि नंदिता दास जितनी जबरदस्त डायरेक्टर है उतनी ही बेहतरीन एक्ट्रेस भी है। लेकिन एक किरदार को निभाने में एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई। बता दे की एक्ट्रेस ने फिल्म बवंडर में एक रेप सीन शूट किया था।

नंदिता दास इस रेप सीन को अपने करियर का सबसे मुश्किल सीन बताती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म बवंडर के लिए शूट किए हुए गैंगरेप सीन का पूरा किस्सा बताया और बताया कि उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। इस फिल्म को साल 2000 में रिलीज किया गया था और यह एक सच्ची कहानी पर थी। यह राजस्थान की भंवरी देवी नाम की एक रेप पीड़िता की कहानी पर आधारित थी। न्याय के लिए भंवरी देवी को काफी कुछ करना पड़ा और अंगारों तक पर चलना पड़ा। नंदिता दास ने फिल्म में भंवरी देवी का किरदार निभाया।

नंदिता दास ने इंटरव्यू में बताया था कि इस किरदार को निभाने के लिए उनकी नैतिक जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई थी। यह एक सच्ची घटना से जुड़ा किरदार था और इसीलिए उन्हें इसके साथ न्याय करना था। उन्होंने बताया कि वह एक एक्ट्रेस है और इसी के चलते उन्हें गैंगरेप से लेकर अपमान, शर्मिंदगी, धमकी और गालियों जैसी चीजों से गुजरना पड़ा। उन्हें पर्दे पर एक ऐसी कहानी दर्शनी थी जो कि रेप पीड़ित भंवरी देवी ने अपने असल जीवन में सही थी।

नंदिता दास के लिए यह सीन शारीरिक रूप के साथ-साथ भावनात्मक तौर पर भी एक थका देने वाला सीन था। मानो भंवरी देवी का किरदार उन पर हावी हो गया हो। यहां तक की नंदिता दास तो भंवरी देवी की हालत को याद करते ही रेप सीन शूट के वक्त बहुत ही बुरी तरीके से चिल्लाने लगी और खूब रोने लगी।

नंदिता दास अब फिल्मों में बहुत कम नजर आती है और आपको बता दें कि वह साल में एक या दो ही फिल्मों में देखी जाती हैं। नंदिता दास ने अब डायरेक्शन के फील्ड में ज्यादा एक्टिव रहना शुरू कर दिया है। साल 2023 में उन्होंने कपिल शर्मा स्टार जविगाटो फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया।

More from Filmibeat

Read more about: nandita das
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X