एक दिन में 60 सिगरेट पी जाता था ये एक्टर, जानें कैसे छूटी लत, बोले- नहाते समय भी...

Nana Patekar: सिगरेट और तंबाकू जैसी चीज सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा के ऐसे एक दिग्गज अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बेटे की मौत का सदमा जिला और इसी के चलते सिगरेट पीने की लत पाल ली। यहां तक कि वह एक दिन में 60 सिगरेट पीने लगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं नाना पाटेकर की।
एक पुराने इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ बताया था। द लल्लन टॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका बड़ा बेटा जन्म से ही बीमार था। दरअसल नाना पाटेकर के बेटे की आंख में शुरू से ही दिक्कत थी और उसको दिखाई नहीं देता था। उन्होंने अपने बेटे का नाम दुर्वासा रखा था।
नाना पाटेकर का बेटा तकरीबन ढाई साल तक जिया। इसके चलते अभिनेता इतनी ज्यादा सदमे में आ गए थे कि उन्होंने सिगरेट पीना शुरू कर दिया और उन्हें इसकी लत लग गई। एक्टर ने खुद इस इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह एक दिन में 60 सिगरेट पी जाते थे। हालांकि एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने यह लत कैसे छोड़ी।
नाना पाटेकर ने इस पर बात करते हुए बताया कि "एक दिन में 60 सिगरेट पी जाता था और नहाते वक्त भी पीता था। यह बहुत बुरी बात है और बदबू की वजह से तो कोई मेरी गाड़ी में भी नहीं बैठता था। मैंने बहुत ज्यादा कभी शराब तो नहीं पी है लेकिन सिगरेट बहुत ज्यादा पिया करता था।"
नाना पाटेकर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के कारण स्मोकिंग छोड़ी थी। एक्टर ने बताया कि एक दिन जब उनकी बहन ने उनको खांसते हुए देखा तो उन्होंने कहा कि तुम और क्या देखना चाहते हो? यह बात नाना पाटेकर को बहुत चुभी और इसी के चलते एक्टर ने सिगरेट पीना छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











