..................... Nana Patekar birthday took army training for 3 years contributed in Kargil war - Hindi Filmibeat

Nana Patekar ने फिल्मों के लिए 3 साल आर्मी की ली थी ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में भी दिया था योगदान

Nana Patekar Birthday

Nana Patekar Birthday: नाना पाटेकर बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह कल यानी कि नई साल पर 74वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। नाना पाटेकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। अपने शानदार अभिनय से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई और उनको पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

हालांकि नाना पाटेकर को अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा। इतना ही नहीं एक वक्त तो ऐसा आया था जब घर खर्च निकालने के लिए उनको जेबा क्रॉसिंग और फिल्मों के पोस्टर तक को पेंट करना पड़ा। तब उनके पिता का बिजनेस बंद हो गया था और कुछ समय के लिए उन्होंने स्कूल के साथ-साथ नौकरी भी की थी।

नाना पाटेकर को रोज के सिर्फ ₹35 मिलते थे और एक वक्त का खाना मिलता था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि नाना पाटेकर ने अपनी फिल्म प्रहार के लिए तकरीबन 3 साल तक आर्मी ट्रेनिंग प्रोग्राम किया था और उनको कैप्टन की मानद रैंक भी दी गई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नाना पाटेकर ने साल 1990 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में बतौर कप्तान ज्वाइन किया था। फिल्म प्रहार में वह मेजर के रोल में नजर आए थे और इसके लिए उन्होंने 3 साल की आर्मी ट्रेनिंग मिली थी। इस दौरान नाना पाटेकर ने जनरल वीके सिंह के साथ में मिलकर काम भी किया था।

इतना ही नहीं बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि 1999 में कारगिल युद्ध के वक्त उन्होंने एक्टिंग करियर को बीच में रोक कर मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट के लिए अपना योगदान दिया। लेकिन अभी के समय पर नाना पाटेकर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और ₹35 दिन ना कमाने वाले एक्टर अब 80 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं।

Read more about: nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X