1 करोड़ फीस लेने वाले पहले सुपरस्टार, इनसे डरते हैं डायरेक्टर MeToo में बुरे फंसे
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी एक ऐसी जगह बनाई है जहां तक कोई नहीं पहुंच सकता या यूं कहें कोई सोच भी नहीं सकता।नाना पाटेकर बॉलीवुड के एक ही स्टार हैं जिनकी शख्शियत हीं उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। उनका हर अंदाज बाकियों से अलग है।
[2018 का एक्शन Dhamaka, सलमान खान हुए Reject, कुछ ऐसा रहा एक्शन हीरो का हाल]
आज नाना पाटेकर अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। नाना पाटेकर अब बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन शानदार फिल्मों में नजर आते हैं जैसे पिछले साल वो मराठी फिल्म नट्सम्राट में नजर आए थे हर कोई उस फिल्म को देख बस उनकी तारीफ करते रहते गया था। नाना पाटेकर अपने आप में बेहद अलग तरह की पर्सनैलिटी हैं। वो ना कभी सुपरस्टार दिखने की कोशिश करते हैं और ना कभी डिप्लोमैटिक बातें करते हैं। उन्हें जो सही लगता है वो बस वही करते हैं।

नाना पाटेकर के लिए 2018 काफी खराब साल रहा। नाना पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के तहत गंभीर आरोप लगाए थे। इस कारण से उनकी मीडिया में खूब किरकिरी भी हुई और उन्हें फिल्म तक छोड़नी पड़ी। नाना पाटेकर के बारे में आगे की स्लाइड्स पर देखिए कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications