Palak Muchhal : इस वजह से गिनीज बुक में नाम दर्ज है बर्थडे गर्ल पलक मुच्छल का, सुनकर खुश हो जाएंगे आप

Palak Muchhal

बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाली सिंगर पलक मुच्छल का जन्म इंदौर में हुआ था। फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' से 'कौन तुझे' गाना हो या 'आशिकी 2' से 'मेरी आशिकी तुमसे ही' को गाकर पलक ने म्यूजिक लवर्स के दिलों में अपनी परमानेंट जगह बना ली है। पलक मुच्छल 30 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पलक मुच्छल ने छोटी सी उम्र में ही जो उपलब्धियां हासिल कर ली हैं, उन्हें सुनकर कोई भी व्यक्ति गर्व से अपना सीना तान सकता है। पलक मुच्छल की तारीफ ना सिर्फ बिग बी अमिताभ बच्चन ने की है बल्कि पलक ने अपना नाम लिम्का बुक और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

आइए Birthday Special में आपको पलक मुच्छल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं :

पलक मुच्छल का परिवार :

पलक मुच्छल का परिवार :

सिंगर पलक मुच्छल का जन्म एक मध्यम वर्गीय माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार में हुआ। पलक के पिता राजकुमार मुच्छल एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और मां अमिता मुच्छल हाउस वाइफ हैं। पलक का छोटा भाई पलाश मुच्छल एक म्यूजिशियन है। पलक ने इंदौर के क्वींस कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई पूरी की। पलक को बचपन से ही गाने का बेहद शौक है। पलक ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की तालिम भी ली है। पलक 17 भारतीय भाषाओं में गाने गा सकती हैं।

7 साल की उम्र से ही करती हैं समाजसेवा के कार्य :

7 साल की उम्र से ही करती हैं समाजसेवा के कार्य :

पलक मुच्छल जब महज 7 साल की थी, उस समय साल 1999 का कारगिल वॉर हुआ था। तब पलक ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए रुपये जुटाने का काम किया था। वह इंदौर की सड़कों पर गाने गाती और रुपये जुटाती थी। पलक उस समय कल्याणजी-आनंदजी लिटिल स्टार टीम की सदस्य थीं। उस समय पलक ने एक हफ्ते में करीब 25 हजार रुपये जुटा लिये थे। इसके बाद भी पलक ने चैरिटी का काम जारी रखा। 1999 में ही ओडिशा में चक्रवात पीड़ितों के लिए और 2001 में गुजरात में भूकंप पीड़ितों के लिए धन जुटाने का काम किया था। पलक मुच्छल अलग-अलग चैरिटी फाउंडेशन के साथ काम करती रहती हैं।

2200 से अधिक मरीजों का करवा चुकी हैं इलाज :

2200 से अधिक मरीजों का करवा चुकी हैं इलाज :

पलक मुच्छल सिर्फ रुपये जुटाने का काम ही नहीं करती हैं बल्कि अपने स्टेज शो और सिंगिंग से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा वह दिल की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए भी खर्च करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि पलक ने अभी तक करीब 2200 से अधिक दिल की बीमारी से ग्रसित मरीजों की हार्ट सर्जरी करवायी है। पलक के इस नेक काम की तारीफ अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान तक कर चुके हैं।

पलक के नाम दर्ज है रिकॉर्ड्स :

पलक के नाम दर्ज है रिकॉर्ड्स :

पलक मुच्छल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। जनवरी 2013 तक पलक ने चैरिटी शोज के जरिए पैसे जुटाकर दिल की बीमारी से जूझ रहे 556 बच्चों की जान बचाने में मदद की थी। पलक मुच्छल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 'ग्रेट अचीवमेंट्स इन सोशल वर्क' कैटेगरी में दर्ज है। इतना ही नहीं, उनकी इस सेवा भावना को देखते हुए सीबीएससी की 7वीं कक्षा और महाराष्ट्र बोर्ड में भी उनका नाम और इस कारण को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: palak muchhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X