टीवी का ये एक्टर चढने जा रहे 18वीं बार घोड़ी, दूल्हा बन बनकर हुआ परेशान तो सुनाई पूरी आपबीती

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में हमने कई बार देखा है कि एक एक्टर या फिर एक्ट्रेस की एक से ज्यादा बार शादियां होती हैं. इतना ही नहीं अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड में बहुत ही जल्दी रिश्ते बन जाते हैं और बहुत जल्दी रिश्ते टूट भी जाते हैं. लेकिन इस बार एक अजीब मामला सामने आ रहा है क्योंकि बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आने वाले नकुल मेहता 18वीं बार शादी करने वाले हैं और इस वजह से उन्होंने अपना दुख जाहिर करते हुए वीडियो भी शेयर किया.
17 बार बन चुके हैं नकुल मेहता दूल्हा
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है. तू इसमें घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह अपनी लाइफ में 17 बार दूल्हा बन चुके हैं और अब 18वीं बार शादी होने की तैयारी हो रही है. नकुल मेहता ने वीडियो को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वह ऑनस्क्रीन 17 बार शादी कर चुके हैं और रियल लाइफ में उन्होंने सिर्फ एक ही बार शादी की है. इसीलिए इस वीडियो में एक्टर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने ऑनस्क्रीन 17 बार शादी की है. अब वह 18 वीं बार शादी करने जा रहे हैं.
नकुल मेहता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
दरअसल नकुल मेहता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस बात को साझा किया है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3' में जल्दी ही उनकी और दिशा परमार की शादी होने वाली है. दरअसल आपको बता दें कि दिशा परमार और नकुल मेहता इस सीरियल में राम और प्रिया का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर ने इस वीडियो के दौरान यह भी बताया कि वह बार-बार दूल्हा बन कर थक चुके हैं. लेकिन भले ही कुछ भी हो, मगर नकुल मेहता का यह वीडियो काफी मजेदार है और तेजी से इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है.
नकुल ने पूरे करियर में सिर्फ 4 सीरियल्स में किया काम
अगर हम नकुल मेहता की निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने रियल लाइफ में जानकी पारेख के साथ में शादी की थी और यह रिलेशनशिप उनका काफी लंबे वक्त तक चला था. इतना ही नहीं उन दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी और अब उनका एक बेटा भी है. हालांकि आपको बता दें कि नकुल मेहता पूरे करियर में 4 सीरियल्स में देखे गए हैं. जिनसे उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिला है. नकुल को तेलुगू फिल्म और कई सारी वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है और वह एक खुद प्रोड्यूसर भी है.


Click it and Unblock the Notifications











