प्यार का दर्द.. की स्टाइलिश मॉम अवंतिका 9 साल में हो गई क्या से क्या, बढ़ती उम्र में हो गई और भी खूबसूरत

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा मैं नकुल मेहता के अलावा दिशा परमार लीड किरदार में नजर आई थी। बता दे कि इसी सीरियल में नकुल मेहता की स्टाइलिश मां का किरदार मानसी साल्वी ने निभाया था और वह अवंतिका के किरदार में नजर आई थी। मानसी साल्वी ने टीवी इंडस्ट्री पर काफी बेहतरीन काम किया है और इतना ही नहीं लोग आज भी उन्हें काफी प्यार देते हैं।
मानसी साल्वी साल 1980 में पैदा हुई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह पेशे से एक डॉक्टर है लेकिन उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को अपना एक अहम योगदान दिया है।बता दे कि एक्ट्रेस ने गुम है किसी के प्यार में, कोई अपना सा, सारथी और आक्रोश जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसी के चलते आज के वक्त में मानसी साल्वी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हसीना बन चुकी है।
इतना ही नहीं मानसी साल्वी ने हिंदी सीरियल्स के अलावा मराठी इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन काम किया है। अपनी एक्टिंग के चलते वह कई सारे अवार्ड्स भी जीत चुकी हैं। सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में उनकी शानदार एक्टिंग के चलते उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का कलर्स स्क्रीन अवार्ड से नवाजा जा चुका है। कुछ साल पहले उन्हें बालिका वधू 2 में भी देखा गया था। साल 2022 में सीरियल बंद कर दिया गया और अब वह पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











