नागा चैतन्य-समांथा अक्किनेनी की Wedding Pics वायरल, 6 अक्टूबर को एनिवर्सरी से पहले ही खत्म किया रिश्ता

तेलुगू पावर कपल, नागा चैतन्य और समांथा अक्किनेनी ने आखिरकार, सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने अलग होने का एलान कर दिया है। ये एलान तब आया है जब तीन दिन बाद दोनों की शादी की चौथी सालगिरह है। नागा चैतन्य और समांथा अक्किनेनी जो अब वापस समांथा रूथ प्रभु हो चुकी हैं, एक आधकारिक बयान के साथ अपने अलग होने की खबर की पुष्टि की।

समांथा और नागा चैतन्य ने जैसी ही सारी अफवाहों को सच बताया, इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरों की सुनामी आ गई है। फैन्स अपने फेवरिट कपल का इस तरह से अलग होने की बात सोच ही नहीं पा रहे हैं। लगातार, उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर हो रही हैं।

naga-chaitanya-samantha-akkineni-wedding-pics-viral-as-they-separate-before-wedding-anniversary-on-6

समांथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। पिछले कुछ समय से ही दोनों के बीच अनबन होने की अटकलें आ रही थीं। पहले, समांथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम बदलकर समांथा रूथ प्रभु कर लिया। इसके बाद ना वो नागार्जुन के परिवार के साथ आमिर खान के साथ हुए फैमिली डिनर पर दिखीं, ना ही नागा चैतन्य की फिल्म लव स्टोरी की सक्सेस पार्टी पर।

कौन हैं नागा चैतन्य

कौन हैं नागा चैतन्य

नागा चैतन्य, साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के बेटे हैं। नागार्जुन, कई हिंदी फिल्मों में नज़र आए लेकिन उन्हें पहचान मिली थी क्रिमिनल और ज़ख्म में अपने किरदारों के साथ। नागा चैतन्य के चाचा हैं साउथ सुपरस्टार वेंकटेश जिन्होंने करिश्मा कपूर स्टारर अनाड़ी के साथ अपना डेब्यू किया था और फूलों सा चेहरा गाने के साथ पॉपुलर हुए थे। नागा चैतन्य के कज़िन हैं राणा दग्गुबाती जो हिंदी फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं।

कौन हैं समांथा रूथ प्रभु

कौन हैं समांथा रूथ प्रभु

समांथा रूथ प्रभु एक तेलुगू - तमिल अभिनेत्री हैं और साउथ की फिल्मों की सुपरस्टार हैं। समांथा ने नागा चैतन्य से शादी के बाद अपना नाम बदल कर समांथा अक्किनेनी कर लिया था। और कुछ ही महीनों पहले उन्होंने वापस अपना नाम समांथा रूथ प्रभु कर लिया जिसके बाद से उनकी तलाक की अफवाहें तेज़ हो गई थीं। समांथा अक्किनेनी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल अमेज़ॉन प्राईम के शो द फैमिली मैन के नए सीज़न से कदम रखा था।

यूं हुई थी पहली मुलाकात

यूं हुई थी पहली मुलाकात

समांथा और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात हुई थी साल 2009 में फिल्म ये माया चेसावे के साथ। ये समांथा रूथ प्रभु की डेब्यू फिल्म थी वहीं नागा चैतन्य भी एक फिल्म पुराने थे। दोनों की सेट पर काफी अच्छी दोस्ती हो गई लेकिन उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू नहीं किया था। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

अलग अलग लोगों को कर रहे थे डेट

अलग अलग लोगों को कर रहे थे डेट

जब नागा चैतन्य और समांथा रूथ प्रभु अपनी पहली फिल्म के सेट पर मिले थे तो उस वक्त जहां नागा चैतन्य श्रुति हसन को डेट कर रहे थे और समांथा रूथ प्रभु सिद्धार्थ को डेट कर रही थीं। 2013 में नागा चैतन्य और श्रुति हासन का ब्रेकअप हो गया और इसके कुछ समय बाद ही समांथा और सिद्धार्थ का भी ब्रेकअप हो गया। 2014 में समांथा और नागा चैतन्य फिर एक साथ आए फिल्म ऑटोनगर सूर्या के लिए।

यूं हुई पहली डेट

यूं हुई पहली डेट

ऑटोनगर सूर्या की शूटिंग के दौरान नागा चैतन्य और समांथा अक्किनेनी ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इस दौरान, दोनों ट्विटर पर भी एक दूसरे से फ्लर्ट करते नज़र आते थे और फैन्स को उनकी जोड़ी काफी ज़्यादा पसंद थी। पहली बार नागा चैतन्य को समांथा ने ट्विटर पर बेहद खास तरीके से विश करते हुए अपने रिश्ते को खास बताया था। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में भी इस बात को कुबूल किया था।

शादी का नहीं था कोई प्लान

शादी का नहीं था कोई प्लान

जब नागा चैतन्य और समांथा ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को मीडिया में कुबूल किया तो उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उन्होंने शादी के बारे में कुछ नहीं सोचा है। हालांकि, समांथा और नागा चैतन्य के रिश्ते का बारे में पहला हिंट दिया था खुद नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने। नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि उनके बेटे नागा चैतन्य को अपनी ज़िंदगी में कोई खास मिल गया है।

परिवार को बताया था राज़

परिवार को बताया था राज़

नागा चैतन्य ने समांथा के बारे में पहली बार अपने परिवार को खुलकर बताया। लेकिन सबसे पहले उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी अपने पिता नागार्जुन को। एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने बताया कि जब उन्होंने समांथा के बारे में नागार्जुन को बताया तो उनके पिता का कहना था कि ये बात नागा चैतन्य आज उन्हें बता रहे हैं लेकिन हम लोगों को ये बात ना जाने कब से पता है। दोनों के ही परिवार इस रिश्ते से काफी खुश थे।

शादी के खूबसूरत बंध में बंधे

शादी के खूबसूरत बंध में बंधे

अक्टूबर 6 और अक्टूबर 7 को समांथा और नागा चैतन्य शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने शादी करने के लिए गोवा चुना। पहले उन्होंने हिंदू रिवाज़ों के साथ शादी और इसके बाद उन्होंने अपनी शादी को चर्च के नियमों के अनुसार किया। फैन्स को उनकी जोड़ी बेहद पसंद थी और उनके कपल को #ChaySam नाम का हैशटैग भी मिला।

चार साल में मुश्किलें

चार साल में मुश्किलें

6 अक्टूबर को नागा चैतन्य और समांथा अक्किनेनी की शादी को 4 साल पूरे हो जाते और माना जा रहा था कि दोनों इसी दिन अपने अलग होने की खबर का एलान करेंगे। लेकिन दोनों ने इससे पहले ही अपने अलगाव की खबर सार्वजनिक कर दी।

फैन्स शेयर कर रहे हैं तस्वीरें

फैन्स शेयर कर रहे हैं तस्वीरें

तलाक के एलान के बाद फैन्स, समांथा और नागा चैतन्य की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और इंटरनेट पर इस समय उनकी तस्वीरों की सुनामी आ चुकी है।

बात करें नागा चैतन्य की तो वो जल्दी ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। नागा चैतन्य ने अपने बयान में मीडिया और फैन्स से उनकी निजता को सम्मान देने की गुज़ारिश की है। नागा चाहते हैं कि लोग उन्हें और समांथा को थोड़ा समय दें जिससे कि वो ज़िंदगी में आगे बढ़ पाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X