जब Aishwarya Rai की खूबसूरती को देखकर बहक गया था ये विदेशी, अभिषेक बच्चन के सामने ही कह दी ये बात

Aishwarya Rai Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदी की जाने वाली जोड़ियों में से एक हैं। हालांकि, इन दिनों दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें खूब वायरल हो रही हैं लेकिन इस बीच आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर एक विदेशी लट्टू हो गया था और अभिषेक वहीं मौजूद थे।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो साल 2009 का है। इस वीडियो अभिषेक और ऐश्वर्या द ओपरा विन्फ्रे शो में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक ऐश्वर्या के साथ अर्जेंटीना के पोलो खिलाड़ी, नाचो फिगुएरस भी शामिल हुए। शो में सभी लोग आपस में बात कर रहे थे और अपनी-अपनी राय दे रहे थे लेकिन अचानक बीच में नाचो फिगुएरस रुक गए और ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर मंत्रमुग्ध रह गए।
नाचो फिगुएरस ने जैसे ही ऐश्वर्या की तरफ देखा तो उन्होंने अपनी बात बंद करके कहा- 'तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं'। ये सुनकर ऐश्वर्या शर्मा गईं और अभिषेक की तरफ देखने लगीं। इसके बाद ऐश्वर्या नाचो से अभिषेक को मिलवाती हैं और कहती हैं कि मिलिए अभिषेक से ये हैं मेरे पति। अभिषेक कुछ नहीं बोले, बस वो मुस्कुरा दिए। इसके बाद, नाचो ने अभिषेक से माफी भी मांगी और कहा कि अभिषेक चाहें तो उनकी पत्नी की भी तारीफ कर सकते हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस तो यह भी दुआ कर रहे हैं कि अभिषेक ऐश्वर्या के बीच अगर कोई भी खटपट चल रही है तो वो जल्द से ठीक हो जाए और दोनों एक बार फिर साथ आ जाएं।
कुछ साल हो गए हैं, जब से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें लगातार इंटरनेट पर आ रही हैं। एक्ट्रेस के 50वें बर्थडे पर अभिषेक के फॉर्मल विश ने अफवाहों को हवा दी। इसके तुरंत बाद, अभिषेक की गुम हुई शादी की अंगूठी ने लोगों को और बोलने का मौका दे दिया।
इस सब के बीच, टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन वे आराध्या के लिए एक साथ थे। हालांकि, मीडिया इस तरह की अफवाहों से भरा हुआ है, लेकिन एक-दूसरे से प्यार करने वाले जोड़े ने कभी इन तरह खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया, और वो इन खबरों के बावजूद कई जगहों पर वो एक साथ नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications