नाम शबाना #Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म मत कहना!
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ हुई नहीं कि उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। नाम शबाना का ट्रेलर शानदार है पर इसे देखने के बाद आप इसे कभी अक्षय कुमार की फिल्म नहीं देखेंगे।
तापसी पन्नू स्टारर नाम शबाना का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसे देखकर तो चीज़ें तो तय हो जाएंगी। पहला ये कि तापसी अकेले भी स्क्रीन पर उतनी ही धाकड़ और उतनी ही कमाल लगती हैं। और दूसरी बात ये कि दोबारा इसे अक्षय कुमार की फिल्म मत कहिएगा।
ट्रेलर में साफ साफ फिल्म को बेबी के पहले की कहानी के तौर पर स्थापित कर दिया गया है और इसके तार बेबी से कैसे जोड़ गए हैं ये काफी दिलचस्प है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार का गेस्ट अपीयरेंस देखना भी कमाल है।

नाम शबाना की हीरो तापसी पन्नू हैं और ये बात उन्होंने इस ट्रेलर के हर सीन में साफ साफ कह दी है। फिल्म बेबी का सीक्वल ना होकर बेबी का प्रीक्वल है यानि कि बेबी के पहले की कहानी।
फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में नीरज पांडे ने कहा कि बेबी में तापसी पन्नू और सुशांत सिंह के एक फाइट सीन में दर्शकों की इतनी दिलचस्पी देखकर ही उन्हें ये आईडिया आया कि क्यों ना शबाना की कहानी लिखी जाए।
[#Poster के साथ 2017 की बेस्ट एक्टर वाली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस!]
कैसे बेबी बना और कैसे तापसी उसका हिस्सा बनीं, ये नाम शबाना की कहानी है। वहीं बेबी का पहला मिशन कुछ और था ये भी शायद इस फिल्म से साफ होगा। मानना पड़ेगा कि दोनों ही फिल्मों को बेहतरीन तरीके से जो़ड़ा गया है।
देखिए ट्रेलर के वो 10 सीन जो बेहद शानदार थे -


Click it and Unblock the Notifications