..................... सुनील शेट्टी के पैदा होने से पहले ही बन गया था 'ना कजरे की धार' गाना 'Na Kajre Ki Dhar' was composed even before Sunil Shetty was born, the history is surprising! - Hindi Filmibeat

सुनील शेट्टी के पैदा होने से पहले ही बन गया था 'ना कजरे की धार' गाना, हैरान करने वाला है इतिहास!

sunil shetty

सुनील शेट्टी बेशक इस वक्त लीड रोल में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन अपने करियर में उन्होने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं और इनमें से एक थी मोहरा। इस फिल्म में सुनील शेट्टी लीड रोल में थे लेकिन उनके ऊपर सिर्फ गाना फिल्माया गया था जिसने रिलीज होकर धमाका कर दिया था हम बात कर रहे हैं, ना कजरे की धार गाने की।

इस गाने में सुनील शेट्टी काफी शानदार लगे थे और उनके साथ जो एक्ट्रेस थीं वो साड़ी में कमाल लगीं थीं। अब इस गाने को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको चौका देगा। दरअसल ये गाना तब लिखा गया था जब सुनील का जन्म तक नहीं हुआ था।

जी हां, चौकिए मत.. ये पूरी तरह से सही बात है। सुनील शेट्टी की ये फिल्म 90 के दशक में आई थी लेकिन इसके कई साल पहले गाना लिख दिया गया था।

क्या है गाने का इतिहास?

इस गाने को 1960 में एक फिल्म के लिए तैयार किया गया था और इसपर संगीतकार कल्याण जी और आनंद जी काम कर रहे थे। इंदीवर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे थे। लेकिन उस वक्त संगीतकार नए नए थे अपनी पहचान बना रहे थे। यही कारण रहा कि इस गाने को मुकेश की आवाज में रिकॉर्ड होने के बाद भी रिलीज नहीं किया गया।

दरअसल जिस फिल्म में ये गाना आने वाला था वो बनी ही नहीं। इसके 30 साल बाद जब मोहरा बनी तो कल्याण जी के बेटे वीजू शाह ने इस गाने को फिर से कंपोज किया और फिल्म में ये गाना नजर आया। इस गाने को मुकेश की आवाज से हटाकर पंकज उधास की आवाज से रिकॉर्ड करवाया गया। हालांकि सभी जानते हैं कि आज भी ये गाना लोगों को काफी पसंद है।

Read more about: sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X