'न कजरे की धार' एक्ट्रेस को सुनील शेट्टी क्यों करने लगे थे इग्नोर, जानिए अक्षय से क्यों हैं खफा?

हिंदी सिनेमा की फिल्म मोहरा एक मल्टी स्टार फिल्म थी। जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ में रवीना टंडन और पूनम झावेर लीड किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म से रातों-रात अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की किस्मत चमक उठी थी। लेकिन वही पूनम का कैरियर पूरी तरीके से खत्म हो चुका था।
सुनील शेट्टी एक्ट्रेस को करने लगे थे इग्नोर
1 जुलाई साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा की एक्ट्रेस पूनम ने अब 29 साल बाद अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की है। उन्होंने बॉलीवुड ठिकाना के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका करियर सफल क्यों नहीं हो पाया।
एक्ट्रेस ने बताया की फिल्म मोहरा के बाद में सुनील शेट्टी ने लगातार उनका इग्नोर कर दिया था। एक्ट्रेस ने यह तक कह दिया कि पता नहीं सुनील शेट्टी को क्या हो गया कि इस फिल्म के बाद में कभी भी उन्होंने उनसे बात नहीं की।
पूनम ने अक्षय कुमार के स्वभाव के बारे में की बात
पूनम ने यह भी बताया कि मोहरा फिल्म के बाद से लेकर आज तक सुनील शेट्टी ने कभी भी बात नहीं की है और ना ही दोनों का कभी भी आमना-सामना हुआ है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के स्वभाव को लेकर बताया कि वह काफी अच्छे हैं। पूनम ने उनके साथ में दो फिल्मों में काम किया। जिसमें मोहर और दूसरी फिल्म ओएमजी थी। ओमजी 2 रिलीज हुई थी तो अक्षय कुमार ने पहले पार्ट के सारे को-स्टार्स को दूसरे पार्ट से निकाल दिया।
पूनम ने अक्षय कुमार को लेकर भी की बात
पूनम ने तो यह भी बताया की फिल्में कभी भी अकेले के दम पर नहीं चल सकती है और इसी कारण ओमजी 2 से पहले अक्षय कुमार की लगातार फिल्में सारी फ्लॉप साबित हुई। जब फिल्म मोहरा रिलीज हुई थी तो उस वक्त स्टार कास्ट बॉलीवुड में अपने-अपने कदम जम रहे थे।
इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा रवीना टंडन भी काफी पॉप्युलर हो गई। लेकिन पूनम मोहरा फिल्म के बाद में पर्दे से पूरी तरीके से गायब हो गई। यह उनकी पहली फिल्म थी लेकिन ऐसा हुआ क्या कि उनके करियर में रुकावट आ गई।
ऐसे रुका पूनम झावेर का करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस इंटरव्यू के दौरान पूनम ने यह बताया कि मोहरा फिल्म में पहले वह दिव्या भारती के साथ में काम करने वाली थी। लेकिन अचानक से उनका निधन हो गया और दिव्या की जगह फिल्म में रवीना टंडन को ले लिया गया।
जब रवीना की एंट्री फिल्म में हुई तो काफी सारे बदलाव भी हुए। इसके चलते पूनम को काफी नुकसान हुआ। पूनम ने तो यह भी बताया कि रवीना की फिल्म में जैसे ही एंट्री हुई उनके सारे सीन काट दिए गए।
इसी के चलते पूनम का रोल भी काफी छोटा हो गया। लेकिन दिव्या भारती के दौरान फिल्म में उनका काफी लंबा रोल था। इसीलिए जब उनके सीन काट दिए गए और उनका रोल छोटा हो गया तो लोगों ने भी उनका कम नोटिस कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











