धमाकेदार 2018 CONFIRM...एक के बाद एक BLOCKBUSTER..शानदार !
रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे स्टार बन चुके हैं जिन्होंने कम समय में अपनी अच्छी खासी फैन फौलोइंग बना ली है। आज समय ऐसा है कि हर कोई डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है।
वहीं रोहित शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रोहित शेट्टी ने हाल ही में बताया है कि वो रणवीर सिंह के साथ अगले प्रोजेक्ट की शुरुआत 2018 के बीच में करेंगे।

डायरेक्टर ने बताया कि हम फिल्म की शुरुआत 2018 के बीच में शुरू करेंगे क्योंकि अभी रणवीर एक ओर जहां पद्मावती के लिए बिज़ी हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें भी गोलमाल अगेन पर ध्यान देना है।
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी गोलमाल अगेन की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो वहीं इन दिनों टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को भी होस्ट कर रहे हैं।
Recommended Video

Rare PICS.. सनी देओल- ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें.. आपको हैरान कर देंगी !
वहीं रणवीर सिंह भी अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी आपको नज़र आएंगे। चलिए इसी बात पर नज़र डाल लेते हैं 2018 में रिलीज़ होने वालीं फिल्मों पर, जिनका हमें ज्यादा इंतज़ार है..


Click it and Unblock the Notifications