Must Watch Films Of 2022: दृश्यम 2 से लेकर आरआरआर तक जरूर देखे 2022 में रिलीज हुई ये फिल्में

साल 2022 एक शानदार लम्हे की तरह आया और इसको खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। इस साल कोरोना काल खत्म हुआ और लोगों ने फिर से खुली हवा में सांस ली। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री भी ट्रैक पर आई और कुछ शानदार फिल्मों के साथ फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई। पहले तो ऐसा लग रहा था कि कोरोना ने फिल्म्स और थिएटर्स को खत्म कर दिया है और ये दौर वेब सीरीज और ओटीटी प्लफॉर्म का है।
लेकिन कुछ फिल्म इस साल ऐसी भी रिलीज हुईं जिन्होने दर्शकों को थिएटर्स तक बुलाया और काफी पसंद गईं। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही कुछ शानदार फिल्मों बारे में बताएंगे जो कि इस साल रिलीज हुई और उनको देखना आपके लिए काफी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है।
अगर इनको इस साल की Must Watch फिल्में कहें तो गलत नहीं होगा। इस लिस्ट में साउथ और बॉलीवुड की ये फिल्में शामिल हैं..

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। फिल्म काफी शानदार और आप इसको देख सकते हैं।

दृश्यम 2
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 ने भी काफी शानदार बिजनेस किया और लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। इस साल की शानदार फिल्मों में ये भी शामिल है।

ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 रिलीज हुई और अच्छी तरह से चली। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आईं थीं। इस साल ये फिल्म सुपरहिट रही।

आरआरआर
एसएस राजामौली ने फिर से एक धमाका किया और आरआरआर के साथ इस साल का सबसे बड़ा तोहफा दिया। फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म को अगर अभी तक आपने नहीं देखा है तो आपने बहुत कुछ शानदार मिस कर दिया, तुरंत देखें।

द कश्मीर फाइल्स
विवादों के बीच इस फिल्म ने कमाल कर दिया और कम बजट में बनने वाली इस फिल्म को लोग देखने थिएटर्स पहुंचे।

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने इस फिल्म में कमाल का किया है। इस फिल्म को आप देखेंगे तो निश्चित ही एक ऊर्जा आपके अंदर भर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











